गाय का दूध और घी खाकर अनंत अंबानी ने घटाया था 108 किलो वजन, बिना सर्जरी के 18 महीने में हो गए थे FAT टू FIT

Published : Dec 13, 2020, 05:05 PM IST

हेल्थ डेस्क: मोटापा सौ बीमारियों की जड़ होता है। अगर इंसान का वजन ज्यादा है, तो उसका कॉन्फिडेंस भी काफी कम हो जाता है। लोग उसकी परेशानी समझने की जगह और उसका मजाक ही उड़ाने लगते हैं। चाहे नॉर्मल इंसान हो या फिर मुकेश अंबानी का ही बेटा क्यों ना? मोटापे की वजह से सबका मजाक बनता है। हाल ही में दादा बने मुकेश अंबानी के दो बेटे हैं। इनमें छोटे बेटे अनंत अंबानी का कुछ समय पहले लोग काफी मजाक बनाते थे। वजह बना उनका मोटापा। लेकिन इसके कुछ समय बाद जब अचानक अनंत अंबानी सामने आए तो सभी हैरान रह गए। अनंत अंबानी ने अपना 108 किलो वजन घटा लिया था। आइये आपको बताते हैं कि आखिर कैसे मात्र 18 महीने में अनंत अंबानी ने 108 किलो वजन घटाया था...  

PREV
19
गाय का दूध और घी खाकर अनंत अंबानी ने घटाया था 108 किलो वजन, बिना सर्जरी के 18 महीने में हो गए थे FAT टू FIT

 कुछ साल पहले अचानक जब लोगों ने मुकेश अंबानी के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देखा तो हैरान रह गए थे। अनंत अंबानी ने मात्र 18 महीने में 18 किलो वजन घटा लिया था। जब अनंत मोटे थे तब भी लोग उनका मजाक बनाते थे। और जब उन्होंने वजन घटाया तो सभी कहने लगे कि ऐसा सर्जरी के कारण हुआ है। 

29

लेकिन आपको बता दें कि अनंत अंबानी ने वेट लूज करने के लिए  कोई सर्जरी नहीं करवाई थी। उन्होंने बेहद नैचुरल तरीके से वजन कम किया था। जब लोगों ने उन्हें वेट लूज करने के बाद देखा तो यकीन ही नहीं कर पाए। 
 

39

अनंत अंबानी क्रोनिक अस्थमा के मरीज हैं। ऐसे में उन्हें हाई डोज की दवाइयां लेनी पड़ती थीं। अनंत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इन दवाइयों के कारण उनका वजन इतना ज्यादा बढ़  गया था। 

49

अनंत को वेट की वजह से लोगों के काफी ताने सुनने को मिले। एक बार आईपीएल में जब वो ट्रॉफी लेने पहुंचे थे तो लोगों ने उनका काफी मजाक बनाया था। अनंत की मां नीता अंबानी ने भी एक बार बताया था कि कैसे मोटापे की वजह से अनंत को स्कूल में बच्चे चिढ़ाते थे?

59

अब हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे बिना सर्जरी के अनंत ने घटाया था अपना 108 किलो वजन। इसके लिए अनंत ने बेहद टाइट रूटीन बना रखा था। उनकी डाइट और एक्सरसाइज का टाइम फिक्स था , जिसे वो हर दिन फॉलो करते थे। 

69

बात अगर उनकी एक्सरसाइज रूटीन की करें तो इन 18 महीनों में अनंत हर दिन 21 किलोमीटर पैदल चलते थे। साथ ही वो नियमित रूप से योग करते थे। अनंत के शेड्यूल में वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल, हाई इंटेंसिटी कार्डियो भी शामिल था। वो हर दिन पांच से छह घंटे एक्सरसाइज करते थे। 
 

79

अब आते हैं अनंत अंबानी की डाइट पर। इस पूरे समय उन्होंने अपने खानपान पर सख्ती बरती। उन्होंने इस दौरान फैट और प्रोटीन रिच फ़ूड खाया। साथ ही कार्ब को कम कर दिया। उन्होंने शुगर बंद कर दी और फ्राइड खाने से दूरी बना ली। 
 

89

अनंत अंबानी के इस वेट लॉस जर्नी में मशहूर फिटनेस कोच विनोद चन्ना  का काफी योगदान रहा। उन्होंने ही अनंत अंबानी रूटीन प्लान किया था। उन्होंने इस वेट लॉस को लेकर बताया कि अनंत की लगन के कारण ऐसा हो पाया। वो कभी एक्सरसाइज के लिए बहाने नहीं बनाते थे। 

99

साथ ही धीरे-धीरे अनंत ने बैलेंस ट्रेनिंग के साथ वेट ट्रेनिंग को अपनाया। और खानपान में जंक की जगह प्रोटीन और फाइबर को जगह दी। वो दिन में स्प्राउट्स और सलाद लेते थे। साथ ही सूप पीना पसंद करते थे। अनंत की डायट में गाय का ताजा दूध और घी शामिल था। 
 

Recommended Stories