Published : Oct 14, 2021, 04:57 PM ISTUpdated : Oct 14, 2021, 04:58 PM IST
स्कॉटलैंड (Scotland) . एक महिला के पूरे शरीर पर चकत्ते थे। उसे मामूली बीमारी मानकर महिला सालों तक कई क्रीम लगाती रही। लेकिन जब उसके शरीर पर निकले चकत्ते ठीक नहीं हुए तो वह घबरा गई। फिर डॉक्टर के पास गई। इसके बाद उसे जो बताया गया, उससे वह दंग रह गई। उसकी पूरी दुनिया ही मानों उजड़ गई। उसे कैंसर था। ब्लड कैंसर, जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर चकत्ते पड़े थे। लेकिन वह इससे अनजान कॉस्मेटिक क्रीम लगाकर इलाज करने की कोशिश करती रही। जानें डॉक्टर ने कैसे पहचाना कि ये कैंसर है...?
स्कॉटलैंड की रहने वाली विवियन नील ने सालों तक अपनी शरीर में खुजली वाले दानों को खत्म करने के लिए कई क्रीम लगाई। डॉक्टर इन दानों को एक्जिमा कहते थे। विवियन ने बताया, डॉक्टरों को हमेशा लगता था कि यह एक्जिमा है, लेकिन बाद में पता चला कि ये कैंसर था।
26
स्कॉटलैंड के डनफर्मलाइन में रहने वाली विवियन ने कहा कि जैसे-जैसे पैच शरीर के बाकी हिस्सों में फैलते गए, वह और भी ज्यादा घबराती गईं। उनका आत्मविश्वास टूटने लगा। विवियन ने बताया कि अगर मैं स्कर्ट या शॉर्ट ड्रेस पहनती थी, तो हमेशा डरती थी कि कहीं मेरे पैर देखकर कोई कुछ बोले न।
36
लेकिन विवियन की जिंदगी की एक समय आया जब उन्होंने इसे और ज्यादा गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। फरवरी 2018 में उन्होंने किसी दूसरे डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद विवियन को बायोप्सी के लिए क्वीन मार्गरेट हॉस्पिटल में स्किन एक्सपर्ट के पास भेजा गया।
46
टेस्ट में पता चला कि विवियन माइकोसिस फनगोइड्स के साथ जी रही थी। ये ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है, जिसे स्किन टी-सेल लिंफोमा कहा जाता है। उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह सदमे में थी, जब बताया गया कि मुझे कैंसर है।
56
कैंसर का नाम सुनकर मैं बहुत डर गई। लगा कि कम उम्र तक मैं मर जाऊंगी। डॉक्टरों ने कहा है कि वह और 30 साल तक जीवित रह सकती हैं। 2019 में उसे यूवीबी लाइट ट्रीटमेंट दिया गया था, लेकिन इससे उन्हें एलर्जी की दिक्कत होने लगी।
66
2021 की शुरुआत में उसकी स्किन बहुत खराब हो रही थी, जिसकी वजह से उसके शरीर के 90 प्रतिशत हिस्से को कवर किया गया था। फिलहाल उनका इलाज जारी है। विवियन को उम्मीद है कि यह उपचार उसके शरीर के 90 प्रतिशत से अधिक पैच को कम कर देगा और कैंसर को बढ़ने से रोक देगा।
नोट- इस खबर में इस्तेमाल सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.