नई दिल्ली. फूड पॉइजनिंग। ऐसी दिक्कत जो सुनने में तो बहुत आम लगती है, लेकिन अगर हो जाए तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। फूड पॉइजनिंग के लक्षण की बात करें तो अगर आपको पेट में ऐंठन लग रही है। बार-बार बाथरूम जाना पड़ रहा है। ऐसे में आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। लेकिन फूड पॉइजनिंग और पेट की अन्य दिक्कतों में क्या फर्क है। इसका पता लगाया जाना जरूरी है। इसके अलावा ये भी जानना जरूरी है कि फूड पॉइजनिंग का असर कितने दिन बाद दिखता है और इसके होने की क्या वजह है। जानें फूड पॉइजनिंग की सबसे बड़ी वजह..?
सबसे पहले बात करते हैं कि फूड पॉइजनिंग की वजह क्या है? इसका कारण खराब खाना है। फूड पॉइजनिंग एक भयानक बीमारी हो सकती है, लेकिन अच्छी बात ये है कि ये बिना इलाज के भी ठीक किया जा सकता है।
26
एक्सपर्ट की माने तो फूड पॉइजनिंग में ठीक होने में कुछ दिन लग सकते हैं। बीमार होने पर आराम करने और खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है। जब आप खाने का मन बनाए, तब तक टोस्ट, क्रैकर्स, केला और चावल जैसे नरम खाद्य पदार्थों का सेवन करना सबसे अच्छा है, जब तक आप ठीक नहीं हो जाते।
36
अगर आपको पानी की कमी लगे तो ये गंभीर दिक्कत हो सकती है। ऐसे में भ्रम, तेजी से दिल की धड़कना, धंसी हुई आंखे के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में आपको तुरन्त डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
46
वहीं अगर कोई गर्भवती महिला, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो या एचआईवी या कैंसर के इलाज से गुजर रहे किसी व्यक्ति के साथ ऐसी स्थिति हो तो उसे तुरन्त डॉक्टर के पास जाना चाहिए। फूड पॉइजनिंग के पहले लक्षण आमतौर पर खराब खाने के लगभग एक या दो घंटे बाद दिखने शुरू हो जाते हैं। हालांकि गंभीर लक्षण कुछ दिनों के बाद दिखने लगते हैं।
56
फूड पॉइजनिंग के लक्षण?
फूड पॉइजनिंग के लक्षण में पेट में ऐंठन, भूख में कमी, उबकाई / बीमार महसूस करना, उल्टी, दस्त (जिसमें खून या बलगम हो सकता है), कमजोरी, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना शामिल है।
66
फूड पॉइजनिंग होने का कारण?
फूड पॉइजनिंग के कारण की बात करें तो इसकी प्रमुख वजह खाना है। अगर खाने को सही तरीके से नहीं पकाया गया है। या फिर फ्रिज में सही ढंग से नहीं रखा गया है तो उसे खाने से फूड पॉइजनिंग की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा कच्चे मांस की वजह से या चॉपिंग बोर्ड से फूड पॉइजनिंग की दिक्कत हो सकती है।
नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं तस्वीरें सांकेतिक हैं