रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: झारखंड में एक लड़की को जिंदा दीवार में चुनवा दिया..तमाशा देखते रहे लोग

Published : Jun 06, 2021, 04:44 PM ISTUpdated : Jun 06, 2021, 04:58 PM IST

कोडरमा. झारखंड के कोडरमा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे जान हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। जहां कुछ दबंगों ने इस तरह से बर्बरता बरती कि एक 19 साल की लड़की को जिंदा दीवार में चुनवा दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही की समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती की जान बचा ली गई।  

PREV
15
रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: झारखंड में एक लड़की को जिंदा दीवार में चुनवा दिया..तमाशा देखते रहे लोग

जरा सी देरी हो जाती तो हो सकती थी लड़की की मौत
दरअसल, यह खौफनाक वारदात कोडरमा जिले के टिलहा गांव में हुई। जिसे गांव के दबंग लोगों ने जमीनी विवाद में कब्जा करने के इरादे से युवती को पहले एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से ताला लगा दिया और फिर बाहर से दीवार खड़ी कर दी। बताया जाता है कि युवती करीब 6 से 7 घंटे अंदर रही, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार तोड़कर लड़की को जिंदा बचा लिया।
 

25

लड़की ने बताई दबंगों की जुर्म की कहानी
बता दें कि लड़की के पिता किशोर पंडित का गांव के ही विनोद पंडित से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दबंग लोग पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि किशोर पंडित और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान घर में उनकी बेटी अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरपी विनोद पंडितअपने साथ  5-6 लोगों को लेकर वहां पहुंचा  और युवती को धक्का मारकर कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद ईंट की दीवार खड़ी कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

35

एसपी ने मौके पर पहुंचकर दर्ज की FIR
मामले की जांच कर रहे कोडरमा के एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाली सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विवाद में इस घटना को जमीनी विवाद की वजह से अंजाम दिया गया है। वहीं युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया, खतरे की कोई बात नहीं है।
 

45

अदालत के फैसले को भी नहीं मान रहा आरोपी
एसपी ने बताया कि अगर वक्त रहते पुलिस टीम नहीं पहुंचती तो लड़की की जान भी जा सकती थी। वहीं लड़की के पिता ने बताया कि यह जमीन विवाद मामले को कोर्ट में जीत चुके हैं, लेकिन विनोद पंडित अदालत के फैसले को भी नहीं मान रहा है।  
 

55

चुपचाप तमाशा देखते रहे लोग
इस पूरी वारदात में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि जिस वक्त आरोपी लड़की को दीवार में चुन रहे थे, उस दौरान गांव के दर्जनों ने लोग चुपचाप खड़े होकर तमाशा देखते रहे। कोई उनको रोकने की हिम्मत भी नहीं कर पाया।
 

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories