मंत्री-विधायक कोरोना पॉजिटिव होते ही CM हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन, कई अफसरों पर भी बड़ा खतरा

Published : Jul 08, 2020, 02:36 PM ISTUpdated : Jul 08, 2020, 02:45 PM IST

रांची. झारखंड सरकार तक कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है, मंत्री-विधायक पॉजिटिव आऩे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को सरकारी आवास में होम क्वारैंटाइन कर लिया है। इतना ही नहीं सीएम और मंत्रियों की बैठक में शामिल होने वाले कई आईएएस-आईपीएस ने अपने आपको क्वारंटाइन कर लिया है।  

PREV
14
मंत्री-विधायक कोरोना पॉजिटिव होते ही CM हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन, कई अफसरों पर भी बड़ा खतरा


दरअसल. मंगलवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा प्रसाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि दोनों दो दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संपर्क में आए थे।
 

24

 दो दिन पहले मंत्री ने रांची के हटिया डैम का निरीक्षण किया था। तब उनके साथ विभाग के कई अधिकारी और पत्रकार भी शामिल थे।

34

मंत्री मिथिलेश ठाकुर को मंगलवार देर रात रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। हेल्थ विभाग साथ ही मंत्री के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहा है। 

44

बता दें कि मंत्री के साथ-साथ जेएमएम के विधायक मथुरा महतो भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 18 पत्रकार 1 पुलिसकर्मी की भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  

Recommended Stories