एक 'निकम्मे' और शराबी से लवमैरिज करने का पछतावा, 5 महीने बाद मिली चौंकाने वाली खबर

बोकारो, झारखंड. लवमैरिज के 5 महीने बाद ही एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार शाम की है, लेकिन इसका पता बुधवार सुबह चला। मामला माराफारी थाना क्षेत्र स्थित बहागढ़ का है। 20 वर्षीय मलोती ने जुलाई में ही शुभम सोरेन से लवमैरिज की थी। लेकिन शुभम शराब का आदी था। यही नहीं, वो कोई काम भी नहीं करता था। मान जा रहा है कि युवती यह शादी करके पछता रही थी। हालांकि युवती के भाई ने इसे हत्या बताया है। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। मलोती का शव खपरैल के घर में दुपट्टे से लटका मिला। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Nov 18, 2020 7:16 AM IST

16
एक 'निकम्मे' और शराबी से लवमैरिज करने का पछतावा, 5 महीने बाद मिली चौंकाने वाली खबर

मलोती के बड़े भाई महेंद्र मुर्मू ने पुलिस को बताया कि शुभम मलोती के साथ मारपीट करता था। वो कोई काम नहीं करना चाहता था। ऊपर से शराब की आदत ने उसे  झगड़ालू बना दिया था। आगे पढ़ें-लवमैरिज का दर्दनाक अंत: दिवाली से पहले पत्नी ने जहर खाकर दी जान, अब पति ने ट्रेन से लगाई मौत की छलांग

26

जलगांव, महाराष्ट्र. पत्नी की सुसाइड से दु:खी पति ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी। इससे पहले ट्रेन के गेट पर खड़े होकर उसने फेसबुक पर LIVE आकर अपने परिवार के लिए एक वीडियो संदेश दिया। पत्नी ने दिवाली से पहले जहर खाकर जान दी थी। घटना शहर के कंचननगर इलाके की है। प्रमोद शेटे ने मंगलवार को सुसाइड किया। प्रमोद और कंचन शेटे (26) ने लवमैरिज की थी। उनके दो मासूम बच्चे हैं। प्रमोद ने वीडियो के जरिये अपने माता-पिता को सुसाइड के बारे में बताया। आगे पढ़ें-28 के पति और 23 साल की पत्नी के बीच दिवाली की रात आ गया 'वो'..सामने आई यह कहानी

36

रेवाड़ी, हरियाणा. पति-पत्नी और 'वो' के शक में यहां एक मर्डर सामने आया है। गढ़ी बोलनी रोड स्थित कॉलोनी से दिवाली की रात गायब हुई 23 वर्षीय महिला की हत्या किसी और ने नहीं, उसके पति ने ही की थी। इस मामले में आरोपी के साथ उसके पिता को भी अरेस्ट किया गया है। लक्ष्मण सिंह मूल रूप से कोसली क्षेत्र के गांव भड़ंगी के रहने वाले हैं। यहां वे अपने बेटे 28 वर्षीय आशीष उर्फ मोनू यादव के साथ रहते हैं। दिवाली के अगले दिन परिजनों ने मॉडल टाउन थाना में पूजा की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आरोपी आशीष ने माना कि उसे अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंध होने का शक था। उसने शव को बेडशीट से बांधकर ठिकाने लगाया था। आगे पढ़ें-लवमैरिज के 39 दिन बाद: डॉक्टर पति को बेडरूम में बंद करके 8वीं मंजिल से कूद गई नर्स पत्नी

46

भिलाई, छत्तीसगढ़. सालभर पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी 39 दिन पहले लवमैरिज के बाद पूरी हुई। लेकिन अब अचानक प्रेमिका के मोबाइल पर कोई ब्लैकमेलिंग के कॉल करने लगा, मैसेज भी भेजने लगा। रविवार रात करीब 9.30 बजे पति-पत्नी ने साथ खाना खाया। इसके बाद पत्नी ने पति को बेडरूम में लॉक किया और बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में हुई। रात करीब 10.30 बजे नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला। डॉ. महेंद्र देवांगन ने बताया कि उन दोनों की पहचान सालभर पहले एक निजी अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों ने 8 अक्टूबर को ही कोर्ट में लवमैरिज की थी। प्रीति ने यह दूसरी शादी की थी। उसकी पहली शादी से हुई बेटी को नानी अपने साथ लेकर चली गई थी। आगे पढ़ें-बीमार पति की मौत का सदमा सह न सकी बीवी, वाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करके हॉस्पिटल में ही दे दी जान

56

रायपुर, छत्तीसगढ़. टीबी से बीमार पति की मौत से दु:खी पत्नी ने अस्पताल में ही सुसाइड कर लिया। मृतका के पति का रायपुर के दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (DKS)में पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था। पति की शनिवार रात को मौत हो गई थी। रविवार को उसका शव घर जाना था कि इससे पहले ही पत्नी ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि अलविदा दोस्तों... भूल-चूक माफ करना। 45 वर्षीय निखत अंजुम ने 2008 में जाहिद अली से लवमैरिज की थी। जाहिद के मामा अकील रहमान ने रविवार सुबह गोलबाजार थाने में घटना की जानकारी दी। महिला ने एक पॉलिथीन को गले में बांध लिया था। इससे उसका दम घुट गया। जाहिद भिलाई तीन में निखत के साथ रहता था। आगे पढ़ें अपराध की कुछ चौंकाने वाली घटनाएं....

66

औरंगाबाद, महाराष्ट्र. महज 17 महीने की शादी में ही दम्पती के बीच इतनी खटास आ जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी 21 वर्षीय सोनाली किरण साठे की हत्या ( murder of wife) करके गायब हुए पति किरण अशोक साठे की लाश भी एक तालाब से मिली। दम्पती दौलताबाद के मालीवाड़ा इलाके में रहता था। इनका एक मासूम बेटा किशु है। इस बीच पुलिस को किरण का एक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें वो हत्या की बात कबूल रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि यह ऑडियो क्लिप उसी का है या नहीं। ऑडियो क्लिप में किरण कहते सुना जा रहा है कि उसने पुणे से अपने किसी दोस्त को बुलाया और सोनाली की हत्या कर दी। क्लिप में यह भी सुना गया कि उसे बहुत गुस्सा आ रहा था। वो यानी सोनाली बहुत बहस करती थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos