दतिया में मां पीतांबरा पीठ लोगों की आस्था का केंद्र है। ये मंदिर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। देवी मां के स्वरूप में मां पीतांबरा का ये शक्तिपीठ बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। सीडीएस रावत 14 सितंबर को पत्नी मधुलिका के साथ झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया आए थे। हवाई जहाज से उतरने के बाद वे सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचे थे।