दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को दिया चंदा, लेकिन सांसद प्रज्ञा ने CM शिवराज-उमा भारती से ज्यादा दिया दान


भोपाल. अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संचय अभियान शुरू हो चुका है। इसके लिए विहिप कार्यकर्ता पांच-पांच की संख्या में टोली बनाकर घर-घर जा रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि देश के दिग्गज नेता जो अक्सर राम मंदिर को लेकर बयान बाजी करते थे उन्होंने आखिर कितना चंदा दिया है। अक्सर हिंदू और आरएसएस को लेकर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से भेजा है। आइए जानते हैं कि CM शिवराज से उमा भारती और सांसद प्रज्ञा कितना चंदा दिया...

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2021 11:27 AM IST / Updated: Jan 18 2021, 05:05 PM IST

14
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को दिया चंदा, लेकिन सांसद प्रज्ञा ने CM शिवराज-उमा भारती से ज्यादा दिया दान


बता दें कि दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने के साथ पीएम मोदी को एक चिट्टी लिखकर अपील भी कि है। उन्होंने लिखा है कि राम मंदिर के लिए देश में लोगों से चंदा एकत्रित करने का काम सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो। इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि जो भी भगवान के नाम पर विश्व हिंदू परिषद चंदा ले रहा है और पुराने चंदे का लेखा-जोखा देश की जनता के सामने रखना चाहिए।

24


वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए  एक लाख रुपए का चेक दान में दिया है। उन्होंने शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख के हाथ में यह चेक दिया था। जहां उन्होंने कहा था कि यह मेरा सौभाग्य है कि वह भगवान राम के किसी काज में काम आ सकते हैं। में चाहता हूं कि मंदिर में एक ईंट मेरे परिवार की भी लगे।
 

34


पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती की पहचान ही हिंदूबादी नेता के तौर पर होती है। उनकी पूरी राजनीति राम मंदिर के इर्द-गिर्द रही है। उन्होंने राम भी इस अभियान में एक लाख रुपये का दान दिया है।

44


भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक मंदिर निमार्ण के लिए दिया है। इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते अखाड़े की तरफ उन्होंने 11 लाख 11 हजार 111 रुपए सहायता राशि दी। सांसद प्रज्ञा भारत भक्ति अखाड़े की की आचार्य और महामंडलेश्वर हैं। इस हिसाब से साध्वी ने इन तीनों नेताओं से ज्यादा राशि चंदे में दी है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos