75 शादियां कर चुका ये शख्स, 200 विदेशी लड़कियों की जिंदगी की तबाह..आरोपी ने बयां की चौंकाने वाली कहानी

इंदौर. (मध्य प्रदेश). इंदौर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो लड़कियों की तस्करी करता था। पूछाताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वह बीते 5 साल में 75 शादियां कर चुका है, साथ ही 200 से ज्यादा लड़कियों को आरोपी सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल उन्हें कॉलगर्ल बना डाला। आरोपी ने अपने सारे गुनाह हो कबूल कर लिया है। लेकिन जो खुलासे किए हैं वह काफी हैरान करने वाले हैं।  पढ़िए आरपी ने 28 की उम्र में ही कर ली थीं 10 से अधिक शादियां...

Asianet News Hindi | Published : Oct 4, 2021 7:01 AM IST / Updated: Oct 05 2021, 10:54 AM IST

15
75 शादियां कर चुका ये शख्स, 200 विदेशी लड़कियों की जिंदगी की तबाह..आरोपी ने बयां की चौंकाने वाली कहानी

दरअसल, इंदौर पुलिस ने गुरुवार को मुनीर उर्फ़ मुनीरुल को सूरत से गिरफ्तार किया है। जो अब तक सैंकड़ो लड़कियों को जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल चुका है। आरोपी लड़कियों को बांग्लादेश से लाता था और  भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते देश में एंट्री कराता था। कई समय तक तो वह उनको बंगाल के मुर्शिदाबाद और आसपास के गांव में रखता था। फिर एक-एक करके उनको कई राज्यों में भेजता था।

25

पूछाताछ में पता चला है कि आरोपी हर महीने बांग्लादेश दे 55 से ज्यादा लड़कियों को लाता था। जो उसे पसंद आ जाती तो उससे शादी कर लेता था पहले वह लड़कियों कोलकाता में रखता, इसके बाद मुंबई में उनकी ट्रेनिंग कराता था। फिर डिमांड पर सेक्स रैकेट से जुड़ा गिरोह में 
लड़कियों को देश के दूसरे शहरों में सप्लाई करता था। 

35

बता दें कि आरोपी मुनीर मूल रूप से बांग्लादेश के जसोर का रहने वाला है। उसे पकड़ने के लिए इंदौर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम रखा था।  इंदौर पुलिस ने बीते 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू कर छुड़ाया था। जिनके साथ आरोपी मुनीर भी था, लेकिन वह फरार हो गया था।

45

लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश के गरीब परिवार की लड़कियों को भारत में नौकरी दिलाने के बहाने से चोरी-छिपे कोलकाता लाता था। फिर उनको जिस राज्य में भेजना है वहां का रहन-सहन और लैंग्वेज की ट्रेनिंग दी जाती थी। जब लड़कियां पूरी तरह ट्रेंड हो जाती तो इनको मुंबई  एजेंट के जरिए भेजा जाता था। इससे पहले लड़कियों के सभी दस्तावेज अपने पास रखवा लेता था।
 

55

आरोपी के पास भारत की नागरिकता है। जब उसे  बांग्लादेश की लड़कियों को भारत लाने में दिक्कत आती तो उनसे विवाह कर लेता था। शादी करने के बाद उन लड़कियों को आसानी से एंट्री मिल जाती थी। विजयनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी तहजीब काजी ने कहा है कि उसने कई शादियां की हैं। मुनीर ने 10 से अधिक शादियां तो  28 की उम्र में ही कर ली थीं।

BJP सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा, CM योगी से कहा- किसानों के साथ अन्याय और ज्यादती ना हो, CBI जांच भी कराओ

लखीमपुर खीरी हिंसा: जगह-जगह रोके जा रहे नेता, घरों के बाहर पुलिस का पहरा, छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- तानाशाही?

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos