MP नगर निकाय चुनाव: कोई लंदन से आया वोट डालने तो कहीं दूल्हा-दुल्हन पहुंचे बूथ...देखिए बुजुर्गों का उत्साह

Published : Jul 06, 2022, 03:48 PM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 03:54 PM IST

जबलपुर. मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय के पहले चरण के चुनाव की वोटिंग हो रही है। जहां मतदाता 11 नगर निगम और 133 निकायों का सरकार चुने जाने के लिए लोग वोट डाल रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में वोटरों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। युवा-बजुर्गों से लेकर महिलाएं बढ़ चढ़कर सुबह से वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं।  

PREV
16
MP नगर निकाय चुनाव: कोई लंदन से आया वोट डालने तो कहीं दूल्हा-दुल्हन पहुंचे बूथ...देखिए बुजुर्गों का उत्साह

वोट डालन के लिए लोगों में इतना उत्साह है कि कोई वोट डालने लंदन से आया है तो कहीं दूल्हा-दूल्हन शादी के बाद सीधे वोट डालने के लिए पहुंचे। वहीं दिव्यांग और बुर्जुर्गों ने अपने बच्चों के साथ जाकर मतदान किया। हर कोई चाहता है कि वह अपने शहर की सरकार खुद चुने। इसलिए वह समय निकालकर वोट डालने के लिए पहुंच रहा है।
 

26

वहीं नगरीय निकाय चुनाव में वोट डालने बुजुर्गों और युवाओं में भी उत्साह दिखाई दिया। तस्वीर दिख रहीं यह 70 वर्षीय श्रीमती शोभा शाह हैं जो शारीरिक रुप से कमजोर हैं, लेकिन वोट डालने का उनका उत्साह कम नहीं हुआ। वह अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र वोट डालने के लिए पहुंची। वह किडनी की समस्या से पीडि़त है. हफ्ते में दो बार डायलिसिस होता है लेकिन फिर भी वोट डालने पहुंची।
 

36

वहीं इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह महिला चल फिर भी नहीं सकती, फिर भी वोट  डालने के लिए वह दिव्यांग साइकिल के जरिए पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंची। महिला ने जबलपुर के तिलक भूमि तलैया स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

46

जबलपुर के इस मतदाता के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। देखिए वह दिव्यांग होकर भी किस तरह मतदान करने वॉकर के माध्यम से चलते हुए बरसात में भीगते हुए वोट डालने के लिए पहुंचा।

56

इस तस्वीर के बीच में दिख रही स्मृति निरालिया (25) हैं जो वोट डालने के लिए लंदन से 7,337km किलोमीटर का सफर तय कर जबलपुर पहुंची हैं। उनका परिवार जबलपुर में तीन पत्ती के इलाके के पास रहता है। उन्होंने परिवार के साथ सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड पर वोट डाला। बता दें कि स्मृति ईस्ट लंदन में ऑडिटर हैं।
 

66

लोकतंत्र के महापर्व की यह तस्वीर गुना जिले से सामने आई है। जहां एक दूल्हा-दुल्हन शादी के तुरंत बाद वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। यानि दुल्हन विदा होने से पहले वोटिंग लिए पहुंची थी। वोटिंग के बाद परिवार ने उसकी विदाई की।

Recommended Stories