Published : Jul 06, 2022, 12:38 PM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 01:05 PM IST
मुंबई (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। पानी इतना तेज बरस रहा है कि कई इलाकों में बाढ़ आने से लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश और जलजमाव आफत बन गई है। सड़कों पर जगह जगह जल भराव देखने को मिल रहा है। रायगढ़, रत्नागिरी और कोल्हापुर जैसे जिलों में लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं।
महाराष्ट्र के मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और कोल्हापुर जैसे जिलों में लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। इतना ही नहीं कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने निचले इलाके में बनी बस्तियों को खाली करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं मुंबई के दहिसर में तेज बारिश की वजह से चेकनाका के पास की सड़क पानी में डूब गई तो वहीं नवी मुंबई (Mumbai) से लेकर कल्याण और नालासोपारा (Nalasopara) में लोगों के लिए यह पानी मुसीबत बनता जा रहा है।
26
इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं क मुंबई में शुरूआती मानसून कहर बरपाने लगा है। बीच सड़क पर इस कदर पानी भर गया है, जैसे कोई नदी हो। इसी में एक ट्रक फंस गया। मदद के लिए बीएमसी और मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची।
36
बारिश से मचने वाली तबाही की यह तस्वीर मुंबई कुर्ला से सामने आई है। जहां इस कदर बारिश हो रीह है कि कुर्ला और तिलक नगर के बीच बाढ़ वाली लोकल ट्रेन की पटरियों पर पानी भर गया।
46
भारी मानसूनी बारिश के बीच यह तस्वीर मुंबई की है, जहां देखिए कैसे सडकों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़क पर ऑटो-रिक्शा को निकालने की कोशिश करते हुए चालक के साथ छात्र भी मरम्मत कर रहे हैं।
56
वहीं कुछ लोगों ने इस मानसूनी बारिश में एन्जॉय भी किया। मुंबई के मरीन ड्राइव पर मॉनसून की बारिश के बाद लोग समुद्र के किनारे बैठे हैं। वह गिरते पानी का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन इस तरह से गिरते पानी में समुद्र किनारे बैठना खतरे से खाली नहीं है।
66
इस तरह से बादल बरस रहे हैं कि तबाही के मंजर दिखने लगे हैं। नदी-नाले उफान पर आ चुके हैं तो सड़कें दरिया बन चुकी हैं। कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अंडरपास से लेकर सब-वे तक बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटों की अवधि में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई. जबकि इसी अवधि के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।