कोरोना: इटली को पीछे छोड़कर 6वें नंबर पर पहुंचा भारत, आंकड़ों में देखें कैसे मुसीबत बन रहा अनलॉक 1

Published : Jun 06, 2020, 10:47 AM ISTUpdated : Jun 06, 2020, 10:54 AM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में 236657 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 6642 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में भारत में  9,887 केस सामने आए हैं। वहीं, 294 लोगों की मौत हुई है। भारत केसों के मामले में अब 6वें नंबर पर पहुंच गया है। अनलॉक 1 भारत के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। 1 जून से 6 जून तक 54,723 केस सामने आ चुके हैं।

PREV
18
कोरोना: इटली को पीछे छोड़कर 6वें नंबर पर पहुंचा भारत, आंकड़ों में देखें कैसे मुसीबत बन रहा अनलॉक 1

भारत 6वें नंबर पर पहुंचा
दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित है। यहां अब तक 19.6 लाख केस सामने आ चुके हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील (6.46 लाख), रूस (4.49 लाख), स्पेन (2.88 लाख), ब्रिटेन (2.83 लाख) सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। भारत इस लिस्ट में अब 6वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत में अब तक 2.36 लाख केस सामने आ चुके हैं। केस के मामले में भारत ने शुक्रवार को इटली को पीछे छोड़ दिया। 

28

भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस सामने आए
भारत में पिछले 24 घंटे में 9,887 केस सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 9851, गुरुवार को 9304, बुधवार को 8909, मंगलवार को 8392 केस, सोमवार को 8380 केस सामने आए। भारत में 1 जून को अर्थव्यवस्था को शुरू करने के लिए अनलॉक 1 की शुरूआत की थी। लेकिन भारत में लगातार केस बढ़ रहे हैं। 

38

भारत में रिकवरी रेट कम हुआ
covid19india.org के मुताबिक, भारत में 2.36 लाख केस में 1.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 47.9 है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में यह कम हुआ है। इससे पहले यह 48% से ज्यादा था। 

48

मृत्यु दर दुनिया में कम
भारत के लिए अच्छी खबर है कि यहां अभी भी कोरोना से सिर्फ 2.8% की दर से लोगों की मौत हो रही है। दुनियाभर की तुलना में भारत में मृत्यु दर काफी कम है। मृत्यु दर के मामले में स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन सबसे आगे हैं। 

58

भारत में महाराष्ट्र में सबसे खराब स्थिति
भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित है। कुल केसों के एक तिहाई यानी 33% से ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 2800 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मुंबई है। यहां अब तक 46080 केस सामने आ चुके हैं। 

68

भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्य
महाराष्ट्र (80229) के अलावा तमिलनाडु (28694), दिल्ली (26334), गुजरात (19119), राजस्थान (10084) संक्रमित हैं। इन राज्यों में भारत के कुल मामलों के 70% केस हैं। 

78

13 शहरों में 70 फीसदी केस
देश के 70 फीसदी से ज्‍यादा मामले सिर्फ 13 शहरों में हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता/हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टु और तिरुवलुर शामिल हैं। इन्‍हीं शहरों पर अब सरकार का फोकस है।

88

दुनिया भर में कोरोना से 3.98 लाख लोगों की मौत
दुनियाभर में कोरोना से अब तक 3.98 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6,850,274 सामने आ चुके हैं। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories