चीता भले दुनिया का सबसे तेज जानवर हो, लेकिन यह सबसे शक्तिशाली नहीं होता। जंगल में इसे बाघ, शेर, तेंदुआ और हाइना जैसे जानवरों से कड़ी चुनौती मिलती है। ये जानवर चीते से उसका शिकार छीन लेते हैं। शिकार करने के बाद चीता की कोशिश जल्द से जल्द उसे खा लेने की होती है। बड़े जानवर से चुनौती मिलने पर यह लड़ने के बदले पीछे हट जाता है।