युवाओं के भरोसे थीं पार्टियां: आदित्य ठाकरे नहीं ये थे सबसे कम उम्र के कैंडिडेट, और भी कई नाम

Published : Oct 24, 2019, 08:35 AM IST

मुंबई. राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए जहां कई उम्रदराज दिग्गज मैदान में दो-दो हाथ करते नजर आए, वहीं इस बार सभी पार्टियों से युवा नेताओं ने विधानसभा में जाने के लिए जोर-आजमाइश की। सिर्फ आदित्य ठाकरे ही नहीं बल्कि दर्जनों युवा नेता चुनाव में अपनी किस्मत अजमाई।  आइए अलग-अलग पार्टी के इन युवा नेताओं और उनकी सीट के बारे में जानते हैं-      

PREV
114
युवाओं के भरोसे थीं पार्टियां: आदित्य ठाकरे नहीं ये थे सबसे कम उम्र के कैंडिडेट, और भी कई नाम
शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़े युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की उम्र 29 साल है। वर्ली सीट से चुनाव लड़ने वाले आदित्य परिवार के पहले सदस्य हैं।
214
खानदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से का टिकट काटकरउनकी बेटी रोहिणी को मैदान में उतारा था। 36 साल की रोहिणी मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव मैदान में थीं।
314
सोलापुर में भारी विरोध के बावजूद सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे को कांग्रेस से टिकट मिला था। इस चुनाव में 38 साल की प्रणीति कांग्रेस का युवा चेहरा थी।
414
इस बार महाराष्ट्र में कांग्रेस के टिकट पर राज्य का सबसे काम उम्र का उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। बांद्रा ईस्ट सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़े यंगेस्ट उम्मीदवार का नाम जीशान सिद्दीकी थे। 27 साल के जीशान को जिस वक्त टिकट मिल रहा था, कई स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने उनके नाम पर आपत्ति जताई थी।
514
लातूर के ग्रामीण और शहर दोनों विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे। अमित देशमुख के साथ-साथ इस बार उनके छोटे भाई धीरज देशमुख को भी लातूर ग्रामीण से टिकट मिला था। 36 साल के धीरज पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े हैं।
614
अहमदनगर शहर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान विधायक संग्राम जगताप को मैदान में उतारा था।
714
रायगढ़ से ही से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता अदिति तटकरे भी चुनाव लड़ी।
814
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों को उतारा था। जिसमें बेलापुर सीट से गजानन काले चुनाव मैदान में थे।
914
महाराष्ट्र में हड़सर से भाजपा नेता योगेश तिलेकर भी चुनाव लड़ा।
1014
राकांपा के कद्दावर नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मुंब्रा-कलवा क्षेत्र में वे चुनाव लड़ी। आव्हाड के खिलाफ तगड़ा उम्मीदवार न मिलनेपर अंतिम समय में उद्धव ठाकरे ने इस सेलिब्रेटी को मैदान में उतारा था, जिसकी चर्चा पूरे महाराष्ट्र में खूब हुई। दिपाली सय्यद मराठी की मशहूर अभिनेत्री है।
1114
शरद पवार की तीसरी पीढ़ी से भी राजनीतिक वारिस सामने आ गया है। शरद के पोते रोहित पवार ने भी विधानसभा का चुनाव लड़ा। कर्जत विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रोहित की उम्र 34 साल है।
1214
कोल्हापुर से डीवाई पाटिल के पोते ऋतुराज पाटिल पहली बार मैदान में उतरे थे। 29 साल के ऋतुराज कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा।
1314
डॉ परिणय फुके साकोली में कांग्रेस के नाना पटोले के मुकाबले में मैदान में थीं।
1414
पूर्व मुख्यमंत्री नारायन राणे के बेटे नीतेश राणे भाजपा के टिकट पर कणकवली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। हालांकि अलायंस होने के बावजूद 37 साल के नीतेश के खिलाफ शिवसेना ने अपना कैंडिडेट उतारा था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories