Published : Jul 28, 2020, 11:01 AM ISTUpdated : Jul 28, 2020, 11:06 AM IST
नई दिल्ली. अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन होना है। इसी दिन से मंदिर निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा। मौजूदा मॉडल के हिसाब से देखें तो राम मंदिर का निर्माण 67 एकड़ में होना है। लेकिन राम जन्मभूमि ट्रस्ट यह योजना बना रहा है कि मंदिर का क्षेत्र 108 एकड़ हो। अगर राम मंदिर का निर्माण 108 एकड़ में होता है तो क्षेत्रफल के लिहाज से यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मंदिर होगा। वहीं, भारत का दूसरा सबसे बड़ा। लेकिन अगर यह सिर्फ 67 एकड़ पर बनता है तो यह दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मंदिर होगा। देश का सबसे बड़ा मंदिर तमिलनाडु का श्रीरंगनाथ मंदिर है। यह 156 एकड़ में फैला है।
1- अंकोरवाट मंदिर- दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया में है। अंकोरवाट मंदिर 402 एकड़ में फैला है। इसे 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने बनवाया था। इस मंदिर पर हिंदू और बौद्ध दोनों धर्म के लोग आते हैं।
210
2- स्वामी नारायण मंदिर (न्यूजर्सी): उत्तरी अमेरिका के न्यूजर्सी में बना स्वामीनारायण मंदिर क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। इसका क्षेत्रफल 163 एकड़ है। मंदिर 2014 में बनकर तैयार हुआ है। अक्षरधाम मंदिर को स्वामीनारायण संस्था ने बनवाया था।
310
3- रंगनाथ स्वामी मंदिर - यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह भारत का सबसे बड़ा मंदिर है। भगवान विष्णु के इस मंदिर को 8-9 शताब्दी के आसपास बनावाया गया था।
410
4- अयोध्या श्री राम मंदिर
अगर राम मंदिर 108 एकड़ में बनता है तो यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मंदिर होगा। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर का भूमि पूजन होना है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा।
510
5- छतरपुर मंदिर- दिल्ली का छतरपुर मंदिर 1974 में संत नागपाल द्वारा बनवाया गया था। 69 एकड़ में फैला यह मंदिर पूरी तरह से संगमरमर का बना हुआ है। इस मंदिर में देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है।
610
6- अक्षरधाम मंदिर - यह मंदिर 59 एकड़ में फैला हुआ है। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर संस्थान द्वारा यह मंदिर 2005 में राजधानी दिल्ली में बनवाया गया था। इसे 7000 कारीगरों ने मिलकर बनाया है।
710
7- बेसाकी मंदिर - इंडोनेशिया के बाली में स्थित यह मंदिर 49 एकड़ में फैला है। यहां बालिनी मंदिरों की एक श्रंखला है। मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। बताया जाता है कि यहां 13वीं शताब्दी से पूजा हो रही है।
810
8- बेलूर मठ- पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बेलूर मठ रामकृष्ण मंदिर स्थित है। यह रामकृष्ण परमहंस मिशन का मुख्यालय है। 40 एकड़ में फैले इस मंदिर की स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यह मंदिर हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बना हुआ है। इसकी स्थापना 1935 में हुई थी।
910
9- नटराज मंदिर- तमिलनाडु के चिदंबरम नगर में स्थित यह मंदिर 40 एकड़ में फैला है। मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था। यहां मंदिर में शिव भगवान नटराज रूप में विराजमान है। यहां गणेश, मुरुगन और विष्णु समेत अन्य देवी देवाताओं के भी मंदिर हैं।
1010
10- प्रम्बानन- इंडोनेशिया के जावा के याग्याकार्टा में स्थित यह मंदिर 38 एकड़ में फैला है। प्रम्बानन, त्रिमूर्ति मंदिर शिव का मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था।