ये किसी फिल्म का सेट नहीं, असम में बाढ़ और भूस्खलन की चौंकाने वाली तस्वीरें हैं, कीचड़ में धंस गई ट्रेन

Published : May 17, 2022, 01:10 PM ISTUpdated : May 18, 2022, 07:53 AM IST

गुवाहाटी, असम. ये तस्वीरें असम में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़  (Flood in Assam) में मची तबाही के बाद की हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे दीमा हसाओ रेलवे स्टेशन पूरी तरह तहस-नहस हो गया। पटरी टूट गईं। आधी ट्रेन कीचड़ में धंस गई। पूरा स्टेशन कीचड़ से भर गया। बाढ़ ने जिले को रेल संपर्क से काट दिया है। बाढ़ के कारण भूस्खलन(landslide) ने बहुत बुरा हाल किया है। असम के 20 जिलों में करीब 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(Assam State Disaster Management Authority) की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले कछार जिले में ही 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। बाढ़ से 46 राजस्व मंडलों के 652 गांव प्रभावित हैं। 16,645.61 हेक्टेयर फसल पानी में डूब गई। रेस्क्यू टीम से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, अकेले कछार जिले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन अन्य लापता हैं। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य चला रहा है। कछार में प्रशासन ने 55 राहत शिविर और 12 वितरण केंद्र बनाए गए हैं। लगभग 33 हजार बाढ़ प्रभावित लोगों को यहां ठहराया गया है।  

PREV
16
ये किसी फिल्म का सेट नहीं, असम में बाढ़ और भूस्खलन की चौंकाने वाली तस्वीरें हैं, कीचड़ में धंस गई ट्रेन

भारी बारिश के कारण न्यू कुंजंग, फियांगपुई, मौलहोई, नामजुरंग, दक्षिण बगेतार, महादेव टीला, कालीबाड़ी, उत्तरी बगेतर, सिय्योन और लोदी पंगमौल गांवों में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से जतिंगा-हरंगाजाओ और माहूर-फिडिंग में रेलवे लाइन ब्लाक हो गई है।
 

26

सेना, अर्धसैनिक बलों, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं, एसडीआरएफ, नागरिक प्रशासन और प्रशिक्षित स्वयंसेवक रेस्क्यू में लगे हैं। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच बह रहा है। जोरहाट जिले के नीमतीघाट और नागांव जिले के कामपुर क्षेत्र में कोपिली नदी उफान पर है।
 

36

सोमवार को लगातार बारिश के चलते दितोचेरा स्टेशन पर 1600 यात्री फंस गए थे, जिन्हें बचा लिया गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के एक बयान के अनुसार, यात्रियों को बदरपुर और सिलचर भेजा गया है।

46

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

56

भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-चीन से उधार लेकर ऐसा हो गया श्रीलंका का हाल, पेट्रोल-गैस के लिए मीलों लंबी लाइन देखकर हाथ-पैर फूल गए
 

66

राजदीप सरदेसाई(@sardesairajdeep) ने tweet करके लिखा-असम के लोगों के लिए एक साथ विचार/प्रार्थना करें। 20 जिलों में 2 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कहीं पानी की किल्लत तो किसी में बाढ़। भारत पर शासन करना कभी आसान नहीं होता।

यह भी पढ़ें-गधों के भरोसे पाकिस्तानी: ये है दुनिया का सबसे गर्म शहर जैकोबाबाद, जहां यूं चलाया जाता है जुगाड़ का पंखा

Recommended Stories