Hockey World Cup 2023: भारत के इन टॉप 6 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, देश को बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) की आधिकारिक शुरूआत 11 जनवरी से हो रही है जबकि पहला मुकाबला 13 जनवरी को खेला जाएगा। हॉकी विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। भारत सहित कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।
 

Manoj Kumar | Published : Jan 11, 2023 10:45 AM IST

17
Hockey World Cup 2023: भारत के इन टॉप 6 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, देश को बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन

कौन हैं वे टॉप भारतीय खिलाड़ी
जिन खिलाड़ियों पर विश्व कप जिताने का दारोमदार है उनमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित करीब आधा दर्जन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इनमें आकाशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, पीआर श्रीजेश के नाम प्रमुख हैं। 

27

कप्तान हरमनप्रीत सिंह
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर भारत को वर्ल्ड कप विनर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। हरमनप्रीत सिंह ने ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीता है और जूनियर विश्व कप के भी विनर रहे हैं। हरमनप्रीत सिंह एशिया कप का खिताब भी जिता चुके हैं।

37

आकाशदीप सिंह
भारत के दूसरे स्टार खिलाड़ी का नाम आकाशदीप सिंह है जिन्होंने अभी तक 200 से ज्यादा मैच खेले हैं। 80 गोल दाग चुके आकाशदीप सिंह ने 10 साल पहले 2012 में भारत के लिए डेब्यू किया था। आकाशदीप सिंह का यह तीसरा विश्व कप है।

47

पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह
2018 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह स्टार खिलाड़ी हैं और टोक्यो में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। भारत के लिए बेहतरीन मिडफील्डर मनप्रीत सिंह से फैंस को ढेरों उम्मीदें हैं।

57

मनदीप सिंह
भारतीय टीम के स्टार फॉरवर्ड प्लेयर मनदीप सिंह का पिछला साल शानदार बीता था। मनदीप सिंह ने 2022 में कुल 13 गोल दागे थे और उन्हें भारतीय टीम का सबसे चतुर खिलाड़ी माना जाता है। मनदीप सिंह के अनुभव का भारतीय टीम को फायदा मिल सकता है।

67

गोलकीपर पीआर श्रीजेश
भारतीय टीम के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश पर भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने का दारोमदार है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और उनकी भी तमन्ना है कि भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाएं।

77

यह है भारत की हॉकी टीम
हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरूण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीव, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह, पीआर श्रीजेश।\

यह भी पढ़ें

Hockey World Cup 2023: नेशनल हॉकी कॉन्क्लेव में बोले सीएम नवीन पटनायक- 'खेल को मिलेगी नई उंचाई'
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos