उत्तराखंड में बादल फटने से हादसा हो गया। हादसे में 17 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट है। केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।
उत्तराखंड: उत्तर भारत के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं। रविवार को उत्तराखंड के मोरी तहसील में बादल फटने से 20 घर बह गए। हादसे में 18 लोग लापता हैं। अलकनंदा सहित राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, पौढ़ी और नैनीताल में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बारिश की वजह से अबतक 31 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के लापता होने की खबर है। यमुना और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इन सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
26
हिमाचल में बारिश ने तोड़ा 70 साल का रिकॉर्ड: केरल और महाराष्ट्र के बाद अब देश के पहाड़ी राज्य भारी बारिश और बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाके इनमें शामिल हैं। हिमाचल में बारिश ने 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे अब तक 22 लोगों को मौत हो चुकी है और कई घायल हैं।
36
दिल्ली में यमुना बाढ़ के निशान से उपर: मौजूदा वक्त में यमुना का जलस्तर 203.37 मीटर है। यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है। दिल्ली में भी रविवार को बारिश हुई और यहां अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यमुना में पानी का स्तर बढ़ने से दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी दी है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी।
46
आंध्र में कृष्णा नदी उफान पर: आंध्र प्रदेश में शनिवार से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद कृष्णा नदी उफान पर है। कृष्णा और गुंटूर के 87 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई इलाके खाली कराए गए। राज्य में अब तक दो लोगों के मरने की खबर सामने आई हैं।
56
केरल में जारी है बाढ़ का कहर: केरल में रविवार तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई। 27 लोगों के लापता होने की सूचना है। राज्य के अलग-अलग जिलों में राहत शिविरों में लगाया गया है। मलप्पुरम जिले में 52 और कोझिकोड में 17 मौतें होने की खबर सामने आई है। भूस्खलन से 29 लोगों के मलबे के निचे दबे होने की आशंका है।
66
देशभर में अब तक 269 मौतें: इस बार के मानसून में अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में अब तक 115, कर्नाटक में 62, गुजरात में 35, महाराष्ट्र में 30, उत्तराखंड और ओडिशा में 8 और हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत हुई।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.