किन्नौर हादसा: दीपा ने मौत से पहले शेयर की देश के अंतिम छोर की फोटो, कुछ देर बाद प्रकृति गोद में समा गई

Published : Jul 26, 2021, 10:44 AM IST

किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को हुए दिल दहला देने वाले हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक टूरिस्ट थे, वह अपनी जिंदगी के खुशनुमा पल बिताने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस प्रकृति वादियों में वह जा रहे हैं उसकी ही गोद में उनको अंतिम सांस लेनी पड़ जाएगी। मरने वालों में जयपुर की एक आयुर्वेद की डॉक्टर दीपा शर्मा भी शामिल थी। जिसने प्रकृति को बताया था सबकुछ और कुछ ही देर बाद वह प्रकृति  गोद में हमेशा के लिए समा गईं। पढ़िए दीपा शर्मा ने मौत से पहले लिखी-इमोशनल लाइन... 

PREV
15
किन्नौर हादसा: दीपा ने मौत से पहले शेयर की देश के अंतिम छोर की फोटो, कुछ देर बाद प्रकृति गोद में समा गई

दरअसल, 34 वर्षीय डॉ. दीपा शर्मा ने रविवार को दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया और ट्विटर अकाउंट पर हिमाचल के नागास्टी पोस्ट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। साथ ही लिखा था ''मैं देश के उस आखिरी पॉइंट पर खड़ी हूं जिसके आगे जाने की नागरिकों को अनुमति नहीं है। यह भारत काआखिरी बिंदु पर हूं। यहं से 80 किमी आगे तिब्बत के साथ हमारी सीमा है। इस पर चीन से कब्जा कर रखा है''। इसके आधे घंटे यानि 1 बजकर 25 मिनट पर भू-स्खलन हो गया और  इस हादसे में नौ लोगों  समेत दीपा की भी मौत हो गई। 

25

डॉ. दीपा शर्मा आयुर्वेद की चिकित्सक के साथ एक अच्छी लेखिका थीं, उनको अकेले यात्रा पर जाना खासकर जहां हरभरी  प्रकृति हो वहां पर जाना पसंद था। वहां जाकर नए-नए लोगों से मिलना और फोटोग्राफी करना दीपा का शौक था। इसकी जानकारी वह अपनी पर्सनल वेबसाइट अपडेट देती रहती थीं। लेकिन यह किसी को पता नहीं था कि यह तस्वीर दीपा की आखिर होगी।  
 

35

दीपा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वह देश में चल रहे सामाजिक, राजनीतिक व महिला शक्तिकरण के मुद्दों पर अपनी राय रखती थीं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर डिबेट भी करती थीं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में वह लोगों को महामारी से बचने के उपाय और सावधान करने वाले संदेश शेयर करती थीं।

45

दीपा के पिता राजस्थान के करोली में नौकरी करते हैं, जबकि मां जय लक्ष्मी गृहणी हैं और इस समय वह अपनी छोटी बेटी के पास बैंगलोर गई हैं। वहीं दीपा के भाई महाराष्ट्र में किसी निजी कंपनी में जॉब करते हैं। हिमाचल प्रशासन ने परिवार को मौत की सूचना दे दी है। वहीं शव लेने के लिए दिल्ली के लिए भेज दिया है, जहां दीवा के भैया-भाभी रहते हैं।
 

55

दीपा को देश-दुनिया के बारे में बहुत कुछ नॉलेज था। तभी तो उनका चयन कौन बनेगा करोड़पति में हुआ था। वह केबीसी के सीजन-7 में एपीसोड 13 में नजर आई थीं, इस खेल के दौरान उन्होंने  6.50 लाख रुपए भी जीते थे।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories