Published : Jan 25, 2020, 04:11 PM ISTUpdated : Jan 25, 2020, 04:33 PM IST
भोपाल, मध्य प्रदेश. आमतौर पर नेताओं के परिवार की शादियां बड़े धूमधाम से होती हैं। मेहमानों की आवभगत के लिए जबर्दस्त इंतजाम किए जाते हैं। वहीं, मीडिया को भी निमंत्रण भेजा जाता है, ताकि इस शादी की चर्चा दूर-दूर ते फैले। ऐसा करना नेताओं के लिए राजनीतिक मजबूरी भी होती है। लेकिन भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा के बेटे की शादी में ऐसा कुछ नहीं दिखा। मीडिया को इस शादी से दूर रखा गया। कोई फोटोग्राफी नहीं, जो अखबारों या चैनलों पर सुर्खियां बंटोरे। प्रभात झा को मीडिया फ्रेंडली माना जाता है। लेकिन उन्होंने चर्चाओं से दूर रहकर अपने बेटे की शादी की। यह शादी दिल्ली में हुई। शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई दिग्गज नेता शामिल हुए। रिसेप्शन 2 फरवरी को भोपाल के पीपुल्स मॉल में होगा। इसके लिए लेटरहेड पर मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। देखें कुछ तस्वीरें...
प्रभात झा के छोटे बेटे अयत्न झा की शादी कोलकाता निवासी शुभ्रा झा से हुई है। नवदम्पती को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद भी पहुंचे।
215
दुल्हन ने मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
315
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी तमाम राजनीतिक और चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद शादी में शामिल हुए।
415
राजनीतिक धरातल पर भाजपा और कांग्रेस की कभी पटरी नहीं बैठती। लेकिन जब संबंधों की बात आती है, तो सारी राजनीति हाशिये पर रख दी जाती है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अपने राजनीतिक विरोधी प्रभात झा के बेटे की शादी में शरीफ हुए।
515
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर नव दम्पती को आशीर्वाद देने पहुंचे।
615
शादी समारोह में नव दम्पती के साथ केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्यमंत्री गिरिराज सिंह।
715
शादी समारोह में नव दम्पती को आशीर्वाद देने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर भी पहुंचे।
815
शादी समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
915
चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर नव दम्पती के साथ।
1015
मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे नव दम्पती को आशीर्वाद देते हुए।
1115
प्रभात झा को बेटे की शादी की बधाई देते नरेंद्र मोदी।
1215
नव दम्पती के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला।
1315
नव दम्पती के साथ फोटो खिंचाते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य मेहमान।
1415
नव दम्पती के साथ नरेंद्र मोदी।
1515
प्रभात झा के छोटे बेटे अयत्न झा की शादी कोलकाता निवासी शुभ्रा झा से हुई है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.