पंजाब के CM भगवतं मान ने यूं मनाई शादी के बाद की पहली दिवाली, देखिए पत्नी के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Published : Oct 25, 2022, 01:39 PM IST

चंडीगढ़. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली 24 अक्टूबर की शाम धूमधाम से मनाया है। दीपों के इस पावन पर्व को आम आदमी के अलावा बॉलीवुड से लेकर सैनिक और राजनितिक हस्तियों ने भी अलग अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट किया। जहां सभी ने अपने फैंस को शुभकमानाएं दी। हर तरफ उत्साह और उमंग दिखाई दी। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शादी  के बाद पहली बार अपनी पत्नी डॉक्टर गुरुप्रीत के साथ दोपोत्सव मनाया। इसी के साथ उनकी कई फैमिली फोटो भी सामने आई हैं, जिनमें उनके दिवाली सेलिब्रेशन की झलक देखने मिल रही है। आइए देखते हैं यह तस्वीरें...

PREV
16
 पंजाब के CM भगवतं मान ने यूं मनाई शादी के बाद की पहली दिवाली, देखिए पत्नी के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें

पंजाब के सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास मे दिवाली मनाई। उनके लिए इस बार का दीपोत्सव बेहद खास था। क्योंकि एक पहली बार सीएम बनने के बाद उनकी ये पहली दिवाली थी। दूसरी तरफ शादी के बाद भी पत्नी के साथ भी उनकी ये पहली दिवाली थी। इसलिए यह त्योहार उनके लिए बेहद खास रहा।

26

सीएम भगवंत मान ने दीपों के इस पर्व पर अपनी पत्नी के साथ प्रदेशवासियों और अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सीएम ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी दिवाली सेलिब्रेशन की बधाई दी। इस दौरान दोनों ने मां का आशीर्वाद भी लिया।

36

शादी के बाद आई पहली दिवाली पर सीएम भगवंत मान ने कपड़ों की मैचिंग का भी ख्याल रखा। एक तरफ जहां वह खुद पीली पगड़ी और यलो जैकेट पहने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी ने भी पीले ही रंग का सूट वेयर किया हुआ है।

46

बता दें कि यह तस्वीर दिवाली के एक दिन पहले यानि 23 अक्टूबर की है। जब मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी गुरुप्रीत के साथ मोहाली के गुरुद्वारा अम्ब साहिब में मत्था टेकने पहुंचे  थे। इसके बाद मान ने सड़क किनारे दिए बेचने वाले से दिवाली के दिए खरीदे।

56

48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा की रहने वाली 16 साल छोटी डॉक्टर गुरूप्रीत कौर से शादी की थी। पूरा विवाह चंडीगढ़ में सीएम आवास में पंजाब  रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था।

66

बता दें कि भगवंत मान की यह दूसरी शादी थी। वह 2015 में अपनी पहली पत्नी से इंद्रजीत कौर  से तलाक लेकर अलग हो गए। पहली शादी से मान के दो बच्चे हैं, बेटी सीरत कौर (21) और बेटा दिलशान (17), फिलहाल दोनों अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

Recommended Stories