कौन हैं ये कैबनिट मंत्री, जिनकी हो रही शादी की चर्चा, देखिए खूबसूरती में एक्ट्रेस को मात देने वाली 10 फोटोज

चंडीगढ़. 4 दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 48 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है। उन्होंने 16 साल छोटी हरियाणा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए हैं। सीएम मान की शादी के बीच पंजाब के अन्य मंत्री-विधायकों के विवाह की चर्चाएं भी खूब हो रही हैं। क्योंकि उनके कुनबे के मंत्री-विधायक अभी कुंवारे हैं। जिसमें खेल मंत्री मीत हेयर बरनाला, विधायक नरिंदर कौर भाराज और नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान हैं जिनकी शादी नहीं हुई है। आइए जानते हैं अनमोल गगन के बारे में जिनकी खूबसूरती किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है....

Arvind Raghuwanshi | Published : Jul 10, 2022 9:40 AM IST / Updated: Jul 10 2022, 03:21 PM IST

18
कौन हैं ये कैबनिट मंत्री, जिनकी हो रही शादी की चर्चा, देखिए खूबसूरती में एक्ट्रेस को मात देने वाली 10 फोटोज

दरअसल, हाल ही में पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहला कैबिनेट विस्तार किया है। जिसमें अनमोल गगन मान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 31 साल की अनमोल खरड़ से विधायक हैं और वह अभी भी कुंवारी हैं। सीएम की शादी के बाद अब  उनकी शादी के चर्चे भी जोरों पर हैं।

28

बता दें कि अनमोल गगन पंजाब में एक सिंगर के तौर पर पूरे पंजाब में काफी लोकप्रिय हैं। वह राजनीति में आने से पहले गाना गाया करती थीं। इसके अलावा मॉडलिंग भी उनका पेशा रहा है। वह एक सेलिब्रिटी रहीं हैं, जिन्हें आप ने पंजाब में पार्टी का हिस्सा बनाया था।  जो विधायक बनीं और अब मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। हालांकि अब वह सिर्फ और सिर्फ राजनीति में ही अपना करियर बना रही हैं। अनमोल गगन ने आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान का गाना भी लिखा था।

38

मंत्री अनमोल गगन मान मूल रूप से मानसा की रहने वाली हैं, यहीं 1990 में उनका जन्म हुआ है। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ से पूरी की है। अनमोल ने 2007 में संगीत और साइकोलॉजी से 12वीं पास करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग को करियर के तौर पर चुना था। 

48

अनमोल गगन को मिस मोहाली पंजाबन के टाइटल से भी नवाजा जा चुका है। एक समय उनके गाए पंजाबी गीत और युवा के जुबान पर रहते थे।  अनमोल का पहला गाना रॉयल जट्टी 2014 में रिलीज हुआ था और जबरदस्त हिट भी हुआ था।

58

बता दें कि अनमोल का पहला गाना आने के बाद ही वह रातोंरात लोगों की नजरों में स्टार सिंगर बन गईं। हालांकि बाद में वो लंदन चली गईं और वहां लोक नृत्य से जुड़ा पेजेंट जीता। इन सबके अलावा अनमोल ने एक किताब- 'हाउ टू बिकम अ रियल मैन' भी लिखी है। 
 

68

अनमोल गगन मान की राजनीति में एंट्री भी बेहद दिलचस्प है। महज दो साल पहले साल 2020 में  आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद इसी साल विधानसभा चुनाव के वक्त आप ने उन्हें खरड़ हलके से उम्मीदवार बनाया। हालांकि इस दौरान आप के कुछ नेताओं ने उन्हें टिकट देने पर विरोध भी जताया था। नेताओं का आरोप था कि अनमोल खरड़ के लिए बाहर की नेता हैं। लेकिन उन्होंने अपनी  रिकॉर्ड जीत से सबका मुंह बंद कर दिया।
 

78

अनमोल गगन मान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की काफी करीबी मानी जाती हैं। खुद अरविंद केजरीवाल ने खरड़ विधानसभा में घर-घर  प्रचार भी किया था। इस दौरान पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था, जो चर्चा में भी रहा। चुनाव में अनमोल मान ने जबरदस्त प्रचार किया। अनमोल ने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को 37,718 मतों से हराया था।

88

मंत्री अनमोल गगन मान की यह तस्वीर कुछ दिन पहले की है। जहां उन्होंने मंत्री पद संभालते ही गुरुद्वारा सिंह शहीदों साहिब सोहाना में नमन किया, भगवान का शुक्र किया और पंजाब-पंजाबीत की तरक्की, खुशहाली और उत्थान के लिए प्रार्थना की।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos