Published : Dec 16, 2020, 05:35 PM ISTUpdated : Dec 16, 2020, 05:50 PM IST
जालंधर (पंजाब). भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह आज बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी मलेशिया की गर्लफ्रेंड इली सादिक के साथ शादी के 7 फेरे लिए। कोरोना के कहर के चलते उनके विवाह में खास लोगों ने ही शिरकत की। बता दें कि मनप्रीत ने इला से साल 2012 में सगाई की थी,इसके बाद से ही दोनों शादी के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।
दरअसल, मनप्रीत सिंह और इली सादिक की यह शादी जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर के गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। जिसके बाद मनप्रीत के घरवालों ने अपनी विदेशी बहू का पंजाबी नाम नवप्रीत कौर रखा है।
28
बता दें कि इंडियन हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह 2012 में मलेशिया में हुए सुल्तान ऑफ जोहोर कप के दौरान इली से मिले थे। हालांकि उस समय मनप्रीत जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस मैच को देखने के लिए इला स्टेडियम में आई हुईं थी। बताया जाता है कि मनप्रीत ने जोहोर कप के दौरान स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे एक ऑफिसर से इली का मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद दोनों मिलने लगे और बात करने लगे।
38
इली सादिक की मां मलेशिया की सेना के लिए हाकी खेला करती थी। इस वजह से इली और मनप्रीत में गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों की पहली मुलाकात के बाद ही नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद इली मनप्रीत से मिलने के लिए भारत आने लगीं। वहीं कप्तान साहिब को जब कभी टाइम मिलता वो भी मलेशिया पहुंच जाते।
48
मनप्रीत सिंह का जन्म साल 1992 में जालंधर में हुआ था। वह मई 2017 से भारतीय हाकी टीम के कप्तान हैं। हालांकि उन्होंने वर्ष 2011 में 19 साल की उम्र में हॉखी खेलना शुरू किया था। वह 2012 और 2016 में भारतीय ओलंपिक टीम के हिस्सा भी रह चुके हैं।
58
शादी के लिए पहले मनप्रीत के जन्मदिन 30 दिसंबर की तारीख को चुना गया था, इसके बाद दो दिसंबर को शादी की डेट तय की गई। क्योंकि 2/12/20 का जोड़ सात होता है जो दोनों का लकी नंबर है। हालांकि अब 16 दिसंबर को दोनों ने शादी की।
68
इंडियन हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की शादी में पूर्व हॉकी ओलंपियन प्रगट सिंह व अन्य हॉकी खिलाड़ी भी पहुंचे।
78
मनप्रीत और इली सादिक की डेटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं।
88
शादी के बाद गुरुद्वारे में अरदात करते हुए मनप्रीत सिंह और इली सादिक।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।