राजस्थान में भी होगी गोवा जैसी नाव पार्टी: 5 करोड़ की लागत से बन रही 2 मंजिला नौका, जानिए कब तक होगी चालू

अजमेर (ajmer). गोवा में समुद्र के बीच बड़ी बड़ी नाव में होने वाली पार्टियां अब राजस्थान में भी अगले साल से शुरू होने जा रही है। चौंकिए मत यह कोई कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है। ऐसा होने जा रहा है राजस्थान के अजमेर में। यहां फरवरी 2023 में गोवा में चलने वाली बड़ी डबल डेकर नाव चलेगी (rajasthan news)। 150 लोगों वाली इस नाव की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। राजस्थान की यह पहली ही इसी तरह की नाव होगी (rajasthan updates)। इसकी पहली मंजिल बनकर तैयार भी हो गई है। देखिए नाव निर्माण की तस्वीरें.....

Sanjay Chaturvedi | Published : Dec 26, 2022 5:39 AM IST / Updated: Dec 26 2022, 11:11 AM IST

17
राजस्थान में भी होगी गोवा जैसी नाव पार्टी: 5 करोड़ की लागत से बन रही 2 मंजिला नौका, जानिए कब तक होगी चालू

दरअसल अजमेर नगर निगम ने इसकी तैयारी की है। जिसका ठेका भी करीब 66 लाख रुपए में 10 साल के लिए छूटा है। हालांकि अभी अजमेर नगर निगम इसका रूट तय करेगा कि अनासागर झील में यह कहां से कहां तक चलेगी।

27

इस नाम में खास बात यह है कि यहां रेस्टोरेंट होगा। साथ ही पार्टी और समारोह के लिए इससे आम लोग बुक भी कर सकते हैं। इसे तैयार करने वाली फर्म गीता मार्बल है। गोवा की तर्ज पर इस नाव में डांस पार्टियां ही होगी।

37

गोवा जैसी नाव पार्टी सुविधा देने के लिए इस नाव को अजमेर जिले स्थित अनासागर झील में चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम इसका रूट आदि सब कार्यों का निरीक्षण कर रहा है।

47

फिलहाल इस नाव का फर्स्ट फ्लोर तैयार हो चुका है। आगामी डेढ़ महीने में दूसरा फ्लोर भी तैयार हो जाएगा। इससे पहले इसी तरह का प्रयोग छोटे स्तर पर कोटा और उदयपुर में हुआ। हालांकि वहां यह सफल नहीं हो पाया।

57

वहीं अजमेर नगर निगम के अधिकारियों की माने तो अजमेर में यह प्रयोग काफी सफल होने वाला है। क्योंकि यहां दुनिया के करीब 20 से ज्यादा देशों से लोग घूमने के लिए आते हैं।

67

जिसका मुख्य कारण है कि यहां ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह समेत अन्य कई विश्वविख्यात पर्यटन स्थल है। जहां साल के 12 महीने पर्यटकों की आवाजाही रहती है। यहां लाखों दर्शक पहुंचते है।

77

 अजमेर में निर्माण होने वाली इस नाव और बनने के साथ ही अनासागर झील में चलने के बाद नगर निगम और राज्य सरकार को उम्मीद है कि नाव के संचालन से लाखों रुपए का राजस्व भी बढ़ेगा। साथ ही यह और पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos