रोहतक,हरियाणा. कुछ दिन पहले यहां के एक 26 वर्षीय म्यूजिशियन (Musician) की हत्या का चौंकाने वाला केस सामने आया था। उसका मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि पत्नी और सास-ससुर ने किया था। मृतक सूरज और उसकी पत्नी सोनू ने लवमैरिज की थी। दोनों एक ऑर्केस्ट्रा में काम करते थे। यहीं इनका प्यार हुआ था। इसके बाद लवमैरिज (love marriage) कर ली। सोनू तलाकशुदा थी। उसका एक बच्चा है। इसे लेकर ही दम्पती में विवाद रहने लगा था। जांच में सामने आया है कि सूरज यह लवमैरिज करके पछता रहा था। सोनू आर्केस्ट्रा में सिंगर थी। वहीं, सूरज म्यूजिशियन। 2 साल पहले इन्होंने लवमैरिज की थी। सूरज सोनू के पहले बच्चे को लेकर खुश नहीं था। इसी बात को लेकर दम्पती में अकसर झगड़ा होता था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...