इस डांसर ने फेसबुक पर खोला अपने ‘जेंडर चेंज’ कराने का राज, क्यों लड़के से बन गया लडकी,देखिए तस्वीरें

Published : Jun 06, 2020, 06:13 PM ISTUpdated : Jun 06, 2020, 06:19 PM IST

जोधपुर (राजस्थान). अक्सर सुना है कि इंसान की आत्मा में उसका असली चरित्र होता है। वही रुप एक ना एक दिन सबके सामने आ ही जाता है। इस बात को सिद्ध कर दिखाया है, राजस्थान के एक फेमस डांसर ने जो अब अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़के से लड़की बन गया है। इस बात की जानकारी खुद उसने सोशल मीडिया के जरिए दी है। लोग उसको देखकर हैरत में पड़ गए हैं कि यह वही है जिसको हमने कुछ दिन पहले देखा था।

PREV
17
इस डांसर ने फेसबुक पर खोला अपने ‘जेंडर चेंज’ कराने का राज, क्यों लड़के से बन गया लडकी,देखिए तस्वीरें

जोधपुर का दीपक अब दीपका बन चुका है। उसको देखकर  देखकर यह यकीन करना मुश्किल है कि यह लड़की कभी लड़का हुआ करती थी। उसने कहा-जेंडर चेंज के बारे में मुझे सबसे बड़ा हौंसला जनता के प्यार एवं आशीर्वाद के रूप में मिला है। जिंदगी में हमेशा सभी को आगे बढ़ना चाहिए, मेरा भी यह एक नया जन्म है। हालांकि कई लोगों ने उनके फिजिकल चेंज को लेकर कई तरह के कमेट्स भी किए हैं। जिन पर उनका कहना है कि मुझे किसी का कोई जवाब नहीं देना है। मुझे जो अच्छा लगा वह मैंने किया।

27


बता दें कि दीपक की गिनती राजस्थान के फेमस डांसरों में होती है। मारवाड़ में ऐसी कोई शादी समारोह हो या कोई उत्सव जिसमें उनको ना बुलाया जाए। वह लेडिस ड्रेस पहनकर जब डांस करता था तो पहली बार देखने वाले उसको पहचान नहीं पाते थे कि वह लड़का है या लड़की।

37

जानकारी के मुताबिक, दीपक बचपन से चोरी छिपे लड़की के कपड़े पहना करता था। इसके लिए उसको कई बार डांट या पिटाई भी सहनी पड़ी है। लड़की बनने का यह शौक दीपक का पेशे में बदल गया और वह शादी समारोह में डांस करने जाने लगा। कुछ समय बाद उसको एहसास होने लगा कि वह पुरुष नहीं बल्कि स्त्री है। 
 

47

लड़की बन चुकी दीपका का कहना है कि जोधपुर ने उसको खूब प्यार दिया और आशा है कि आगे भी ऐसा प्यार मिलता रहेगा। इसके लिए में सभी का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। 

57


दीपका ने कहा एक समय सबकी लाइफ में बदलाव आता है, मेरी लाइफ में भी ये बदलाव है, लोगों ने मुझे दीपक डांसर के रूप में बहुत सारा प्यार दिया लेकिन अब में दीपिका डांसर बन चुकी हूं। 
 

67

दीपिका का मेकओवर करने वाली मेकअप आर्टिस्ट गीतांजलि सोनी ने बताया कि ये दीपक डांसर का नया जन्म है। मेकओवर के बाद ये तय कर पाना भी मुश्किल हो गया कि ये दीपक ही है, जो अब दीपिका के रूप में हम सब के सामने हैं। 

77

इस तस्वीर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि यह पहला एक लड़का हुआ करता था

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories