जयपुर (jaipur). राजस्थान में पिछले 3 दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी केवल कल और रहेगी। इसके बाद लोगों को इस कड़ाके की सर्दी का एहसास करने के लिए 1 साल का इंतजार करना होगा (rajasthan updates)। चौंकिए मत यह हकीकत है क्योंकि राजस्थान में चल रही शीतलहर का असर अगले 24 घंटे में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद राजस्थान में 2023 में ही तापमान जमाव बिंदु से नीचे जाएगा (rajasthan news)। देखिए सर्दी के आलम की तस्वीरें...
दरअसल अब देश के पहाड़ी राज्यों में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस क्रिएट होने वाला है। जिससे कि वहां बर्फबारी और बारिश होगी। ऐसे में वहां हवा न चल पाने के कारण हवाओं का रुख प्रदेश की तरफ नहीं होगा।
66
से में राजस्थान में यह ठंडी हवाएं नहीं चलेगी तो यहां भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। और सर्दी से भी थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद 3 जनवरी से वापस राजस्थान में तेज सर्दी का असर शुरू होगा।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।