Published : Jan 21, 2020, 12:44 PM ISTUpdated : Jan 21, 2020, 01:52 PM IST
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस को आमेर इलाके में एक लड़की की खून से सनी हालत में लाश मिली। मामले की जांच करने के बाद पता चला कि यह शव रेशमा उर्फ नैना मंगलानी का है। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के पति अयाज अहमद अंसारी ने दिया है। जहां उसने लवमैरिज करने के दो साल बाद ही अपनी पत्नी का गला घोंटकर मार दिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह हत्या रविवार रात जयपुर दिल्ली हाइवे पर की थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या करने क बाद आरोपी पत्नी की स्कूटी को घटना स्थल छोड़ आया था। बस इसी आधार पर पुलिस ने युवती की शिनाख्त की और कातिल तक पहंची। आरोपी ने इतनी बेरहमी से पत्नी का चेहरा पत्थर से कुचल डाला था। ताकि उसका पहचान नहीं कर पाए। पुलिस वाले भी शव की हालत देख हैरान थे।
28
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसकी दो साल पहले रेशमा से लव मैरिज हुई थी। हम दोनों बहुत खुश थे, हामारा एक 3 महीने का एक बेटा भी है। लेकिन उसकी फेसबुक और मोबाइल की आदत से में बहुत परेशान हो चुका था। वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल पर देती थी। उसके फेसबुक पर करीब 6 हजार फॉलोअर हैं। जिनके लिए वह बिजी रहती थी। हम दोनों को इसको लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा था। बस इसी बात से तंग आकर में मैंने उसकी हत्या करने की साजिश रची। रेश्मा पिछले कुछ महीनों से पति को छोड़कर अपने पीहर में रह रही थी।
38
आरोपी ने रविवार दोपहर रेशमा को मिलने बुलया था। जहां दोनों दिन में साथ घूमे और साथ में लंच भी किया। इसके बाद आरोपी ने रात के समय पत्नी को बीयर पिलाई और खुद ने भी शराब पी। इसके बाद उसको रात को आमेर इलाके में जयपुर दिल्ली हाइवे पर नई माता मंदिर के पास सूनसान जगह पर गला घोंटकर हत्या की।
48
वहीं रेश्मा के परिजनों कहना है कि अयाज अहमद हमारी बेटी के चरित्र पर शक करने लगा था। जिसको लेकर उनके बीच अनबन होने लगी थी। इसी के चलते वह पिछले कुछ महीनों से मायके में आकर रहने लगी थी। रेश्मा अयाज से तलाक लेना चाहती थी। क्योंकि वो उसके साथ मारपीट करने लगा था। उसने एक बार पहले भी बेटी को मारने की कोशिश की थी।
58
बता दें कि अयाज अहमद अंसारी की दो साल पहले एक फंक्शन के दौरान मुलाकात हुई थी। जहां वह पहले दोनों दोस्त बने और फिर एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।
68
इसके बाद ने जयपुर के आर्य मंदिर में अक्टूबर 2017 में शादी कर ली। पहले उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार 7 फेरे लिए।
78
राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अशोक गुप्ता ने बताया कि युवती की लाश के पास से स्कूटी के साथ-साथ वहां झाड़ियों में एक टूटा हुआ हेलमेट भी मिला है। हमने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से मृतका के परिजनों तक पहंचे। जहां पता चला कि वह झुलेलाल कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, जयसिंहपुरा खोर की रहने वाली थी।
88
पुलिस कमिश्नर अशोक गुप्ता ने बताया आरोपी अयाज अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करके सजा सुनाई जाएगी।