जयपुर, राजस्थान. जयपुर में 14 अगस्त को हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के अल्बर्ट हॉल में रखी 2400 साल पुरानी ममी को डूबने से बचाने हॉल के कर्मचारी उसे कंधे पर उठाकर बाहर की ओर दौड़ पड़े। बता दें कि यह ममी मिस्त्र के प्राचीन नगर पैनोपोलिस में मिली थी। इसे 137 साल पहले भारत लाकर अल्बर्ट हॉल के म्यूजियम में बेसमेंट में सुरक्षित रखा गया था। भारी बारिश के चलते बेसमेंट में 4 फीट पानी भर चुका था। धीरे-धीरे पानी ममी ओर बढ़ रहा था। अगर चंद मिनट की भी देरी हो जाती..तो यह ममी बाढ़ में डूब जाती। यानी एक इतिहास पानी में डूब जाता। इसे यहां लाने के बाद पहली बार शोकेस से निकाला गया। यह भी अपने आप में एक चौंकाने वाली घटना है। जब कर्मचारी इस ममी को कंधे पर उठाकर हॉल से बाहर निकल रहे थे, तब वे कमर-कमर तक पानी में डूबे हुए थे। यह दृश्य हॉलीवुड की फिल्म 'द ममी रिटर्न्स' जैसा डरावना मंजर पैदा कर रखा था। जानिए इस घटना और ममी से जुड़ीं कुछ अन्य बातें...