पति के कहने पर बाबा के आश्रम में जाती थी पत्नी
पुलिस के मुताबिक योगेंद्र मेहता खुद को तपस्वी बाबा बताता है। पीड़ित महिला का परिवार भी आश्रम में जाया करता था। उसके पति भी अक्सर बाबा के पास आश्रम में जाते थे और सत्संग सुना करते थे। बाबा ने उसके पति को कहा कि पूरे परिवार को आश्रम में लेकर आया करो। इसके बाद वह भी पति के साथ आश्रम में जाने लग गई। विवाहिता ने बताया कि आश्रम में वह पांच-छह महीने के अंतराल में जाती थी। तीन-चार दिन रुक कर आश्रम में सेवा करती थी।