Published : Apr 05, 2022, 12:03 PM ISTUpdated : Apr 06, 2022, 03:34 PM IST
कोटा : हिस्ट्रीशीटर देवा डॉन (Deva Gurjar) की हत्या के बाद से ही राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहता था और टशन में फोटोज अपलोड करता था। सोशल मीडिया पर उसके क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह हमेशा ही फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव आता था। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी उसकी अच्छी-खासी फॉलोइंग थी। यहां तक कि नए-नए वीडियो बनाने और फोटो खिंचवाने के लिए वह अपने साथ एक कैमरामैन भी रखता था। डॉन देवा गुर्जर की टशन वाली 20 तस्वीरें देखिए..
रावतभाटा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की तूती बोलती थी। गुर्जर समाज खासकर युवाओं में उसकी अच्छी पैठ थी। वह बोराबास गांव का रहने वाला था। देवा सोमवार को अपने एक साथी के साथ कोटा बैरियर गणेश मंदिर के पास बैठा था कि तभी उसकी हत्या कर दी गई।
220
वहां मौजूद लोगों ने सैलून में लूहलुहान पड़े देवा को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके कुछ ही देर बार डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
320
देवा की हत्या उस वक्त हुई जब वह एक सैलून में बैठा था। हमलावर कार से आए और उस पर हमला कर दिया। हत्या को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकानदार भी इस हमले में घायल हो गया।
420
मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उधर परिजन भी वहां पहुंच गए और समर्थकों का आक्रोश निकलकर सामने आ गया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू हो गई।
520
इस हत्याकांड के बाद कोटा (Kota) में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। हालात ये बन गए हैं कि हाइवे पर आने-जाने की जगह नहीं बची है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों और समर्थकों ने शव लेने से भी इनकार कर दिया है।
620
हिस्ट्रीशीटर देवा का शव कोटा के राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखा हुआ है। परिजनों का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी तक वे शव नहीं लेंगे। पुलिस परिजन को समझाने में लगी है। उधर समर्थक आक्रोशित हैं।
720
कोटा में एक तरफ बवाल हो रहा है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर पल-पल की जानकारी सामने आ रही है। अभी तक पुलिस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
820
देवा डॉन के खिलाफ कोटा और चित्तौडगढ़ के कई थानों में कई केस दर्ज हैं। उसकी हत्या के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही हैं।
920
दो अप्रैल को देवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। जो उसकी आखिरी पोस्ट थी। इस पोस्ट में देवा ने दोस्ती और दुश्मनी के बारे में लिखा था। उसी दिन इस पोस्ट के थोड़ी ही देर बाद उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला गया था जिसमें देवा अपने साथियों के साथ कोटडी क्षेत्र में श्याम बाबा के दर्शन करने आया था।
1020
23 मार्च को उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वालों तक देवा भी पहुंचना चाह रहा था। उसने पुलिस की मदद लेने के लिए थाने में शिकायत भी की थी। करीबी बताते हैं कि उसे पता था कि उसके साथ कुछ अनहोनी वाली है।
1120
अपनी शिकायत में देवा ने बताया था कि वह रावतभाटा में कंस्ट्रक्शन और लेबर सप्लाई का काम करता है। 23 मार्च को वह बोराबास में था जब उसके फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी रिकॉर्डिग भी उसके पास है।
1220
देवा ने पुलिस को बताया था कि उससे 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी जा रही है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। अब पुलिस उसके मोबाइल को खंगाल रही है।
1320
पुलिस को 15 हत्यारों की तलाश है। बदमाशों के पकड़ने पुलिस की टीमें ऑपरेशन चला रही हैं। जिसकी कमान खुद आईजी अपने हाथों में लिए हुए हैं। कोटा और चित्तौडगढ़ के एसपी बदमाशों की तलाश में जिलों को सर्च अभियान चला रहे हैं।
1420
इधर, देवा गुर्जर की हत्या के बाद उसके समर्थकों का विरोध बढ़ता जा रहा है। जिस बाजार में हत्या हुई है उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अस्पताल के बाहर भी समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।
1520
समर्थक नाराज हैं। पुलिस से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हो। उन्होंने कोटा की सड़कों पर विरोध में टायर भी जलाए हैं। सड़क पर जाम के हालात बन गए हैं।
1620
हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या को गैंगवार से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि क्षेत्र में दबदबे को लेकर गैंगवार या आपसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
1720
देवा गुर्जर की दो पत्नियां भी हैं। दोनों साथ-साथ ही रहती थीं। कई बार देवा ने दोनों के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पति की हत्या के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों पति के अंतिम दर्शन अस्पताल पहुंची हैं।
1820
देवा सोशल मीडिया पर कभी जिम तो कभी घुड़सवारी करते फोटो अपलोड करता था। कई दफा वह अपनी बुलेट के साथ भी फोटों में देखा गया है। कहा जाता है कि उसे बाइक चलाना काफी पसंद था।
1920
देवा का टशन ऐसा था कि वह जहां भी जाता अपनी दोनों पत्नियों के साथ लेकर जाता था। देवा की दोनों पत्नियां भी आपसी ताल-मेल से रहती थीं और उनके लिए देवा परमेश्वर था। इसलिए तो एक साथ करवाचौथ मनाती थीं।
2020
पांच साल पहले देवा गुर्जर की बहन काली बाई को पुलिस ने पांच लाख रुपए मांगने, हमला करने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब देवा, देवा का जीजा अर्जुन गुर्जर और कोटा निवासी देवेंद्र सिंह भी आरोपी बनाए गए थे। उस वक्त देवा फरार था।