आसमान से टपका उल्कापिंड, तेज चमक के बाद हुआ एक धमाका और सीधे 4 फीट धरती में जा धंसा

Published : Jun 19, 2020, 03:02 PM ISTUpdated : Jun 19, 2020, 03:08 PM IST

जालोर, राजस्थान. यहां शुक्रवार सुबह एक खगोलीय घटना सामने आई है। जालोर जिले के सांचोर कस्बे में सुबह करीब 7 बजे तेज धमाके के साथ एक उल्कापिंड जमीन पर गिरा। उसे देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाायत्री कॉलोनी के पास एक चमकीला पत्थर जमीन पर गिरा। उसके गिरते ही एक धमाका हुआ। पत्थर रेतीली जमीन में करीब 4 फीट नीचे धंस गया था। गिरने के काफी देर तक वो गर्म था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने उल्कापिंड को सुरक्षित जगह पर रखवा दिया है। उसका वजन 2.788 किलोग्राम आंका गया है। यह पत्थर किसी धातु-सा नजर आ रहा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उल्कापिंड का रंग काला है।

PREV
16
आसमान से टपका उल्कापिंड, तेज चमक के बाद हुआ एक धमाका और सीधे 4 फीट धरती में जा धंसा

उल्कापिंड को आम बोलचाल में टूटा हुआ तारा भी कहते हैं। यह उल्काओं का वो टुकड़ा होता है, जो वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुंच जाता है।

26

पृथ्वी पर कभी-कभार ही ऐसी घटनाएं होती हैं।

36

उल्कापिंडों के जरिये दूसरे गृहों के बारे में जानकारियां हासिल की जाती हैं।

46

इस तरह जमीन में धंसा मिला था उल्कापिंड।

56

इस उल्कापिंड को फिलहाल पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया है। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।

66

जब यह उल्कापिंड जमीन पर गिरा, तब किसी आग के गोले सा धधक रहा था।

Recommended Stories