Published : Jan 17, 2021, 02:23 PM ISTUpdated : Jan 17, 2021, 02:34 PM IST
जयपुर. राजस्थान के जालोर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बस में आग लग गई। इस भयानक हादसे में 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 36 से ज्यादा यात्री गंभीर रुप से झुलस गए। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, आलम यह था कि सावारियों ने कांच और खिड़कियों तोड़कर अपनी जान बचाई। यह सीन इतना भयानक था जिस किसी ने यह भयावह पल अपनी आंखों से देखा उसका कलेजा फट गया। लोगों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस मजंर को वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। देखिए हादसे की तस्वीरें और पढ़िए चश्मदीद की जुबानी...
बस हादसे के चश्मदीद यात्री राजेन्द्र जैन ने बताया कि बस में सभी यात्री जैन समाज के श्रद्धालु थे जो जालोर के मांडोली में जैन मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे। कोई नींद में था तो कई आपस में बात कर रहा था। अचानक एक झटका लगा और जोर से आवाज आई तो सभी लोग चीखने लगे। इसी दौरान जब मौंने खिड़की से झांककर देखा तो टायर के पास आग लगी हुई थी। कुछ ही पल में वह आग पूरे बस में लग गई। इसके बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, कोई मर चुका था तो कई बेसुध था।
26
हादसे के वक्त किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, पूरी बस में आग और आसपास अंधेरा था, लोग इसअधेरे में बुरी तरह से चीख-पुकार रहे थे। में खिड़की की तरफ बैठा हुआ था, आग जब अंदर आई तो मैंने पास वाली कई खिड़कियों की कांच तोड़ दिए। जिससे लोग उसमें से कूदने लगे। मेरे साथ मेरी दो बहनें भी इस यात्र में थीं, पहले मैंने उनको बाहर निकला, इसके बाद मैंने भी छलांग लगा दी। तब तक बस में आग काफी फैल चुकी थी। कुछ ही सेकंड्स में भयानक लपटें उठने लगीं, जो लोग अंदर रह गए वह जिंदा जलकर मर गए।
36
राजेन्द्र जैन ने बताया कि आनन-फानन में बस कंडक्टर ने लोगों को बचाने के लिए गलती से करंट वाले तार को हाथ से पकड़ लिया। वह उसमें चिपक गया और उसकी मौत हो गई। इस चीख-पुकार के बीच जो लोग करंट की चपेट में आए वह बुरी तरह से बस से झुलसते गए और उनकी मौत हो गई। मैंने इतना दर्दनाक और भयानक सीन अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा, इस हादसे में जो भी बचा वह बहुत की किस्मत वाला था, मैं भी भाग्यशाली रहा जो जिंदा बच गया।
46
वहीं इस हादसे के एक और चश्मदीदी 21 साल के दर्शन ने बताया कि दरअसल, बस का ड्राइवर रास्ता भटक गया और एक गांव की तरफ ले गया, जहां संकरे रास्ते में गाड़ी एक टैक्टर से टकरा गई। पीछे लौटाते समय बस 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गई और यह हादसा हो गया। देखते ही देखते करंट पूरी बस में फैल गया और भयानक आग लग गई।
56
इस हादसे में कंडक्टर, सोनल, सुरभि, चांद देवी, राजेन्द्र , धर्मचंद जैन समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई गंभीर रुप से घाल बताए जा रहे हैं। अस्पताल में जब लोगों को भर्ती काराय गया तो इस बीच अपनों को चीखते हुए तलाशत् रहे परिजन।
66
इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक हुआ होगा। जिसमें चारों तरफ आग लगी हुई है और हर और से अंधेरा दिख रहा है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।