खून से सने अंगों को पोटली में बांधना पड़ा, सिर कटकर 100 फीट दूर गिरा..5 लोगों को मिली ऐसी भयानक मौत

जोधुपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसे देखकर पुलिस अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। यह एक्सीडेंट शनिवार सुबह हुआ। जहां एक ट्रोले और मिनी बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि एक मृतक का सिर कटकर करीब 100 फीट दूर जा फिका। आलम यह था कि मृत लोगों के शरीर के अंगों को कपड़े में बांधकर ले जाना पड़ा। इस टूरिस्ट बस में चार दोस्तों के परिवार मस्ती करते हुए यात्रा कर रहे थे, लेकिन अब वह अपनों के शवों के देख मातम मना रहे हैं।  इधर घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवत ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2021 8:08 AM IST / Updated: Mar 13 2021, 02:52 PM IST

17
खून से सने अंगों को पोटली में बांधना पड़ा, सिर कटकर 100 फीट दूर गिरा..5 लोगों को मिली ऐसी भयानक मौत


यह दर्दनाक हादसा फलोदी फलोदी के बाप थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11 पर गाडना गांव के पास हुआ। हादसे में मारे जाने वालों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह लोग निजी बस से दिल्ली से जैसलमेर की ओर जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने रास्ते में रामदेवरा दर्शन किए और रवाना हो गए। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से भीषड़ भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट इतना तेज था कि बस के परखचे उड़ गए और टक्कर के बाद कई यात्रियों के शव सीटों में फंस गए। 

27


टक्कर की आवाज सुनते ही आस पास के लोग मदद के लिए पहुंचे। इस दौरान एक तस्वीर इतनी भयानक सामने आई कि लोगों के उसे देख  रूह कांप गई। क्योंकि एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग होकर करीब 100 फीट दूर पड़ा था। पहले तो लोगों को लगा कि कोई खून से सना पत्थर है, लेकिन जब पास गए तो वह खून से सनी एक मृतक की खोपड़ी थी।
 

37


बस में सवार घायल लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की स्पीड तेज थी। ट्रॉले से टक्कर साइड से हुई जिसके चलते बस के परखच्चे उड़ गए और उसकी पीर तरह से बॉडी उखड़ गई। वहीं बस की छत की चादर ट्रॉले में फंसकर नीचे जा गिरी। बस में बैठे यात्री बुरी तरह से फंच गए और वह ''बाहर निकलो मर जाएंगे चीख रहे थे'। वहीं जिनकी मौत हुई उनके शव  क्षत-विक्षत हो गए।  एक्सीडेंट की सुचना मिलते ही बाप पुलिस मौके पर पहुंची और और घायलों को बीकानेर जिला अस्पताल भेजा गया।

47


बस में 4 दोस्तों के परिवार थे जो कि हैवल्स कंपनी में काम करते थे। सभी ने मिनी बस किराए पर लेकर  जैसलमेर घूमने का प्लान बनाया था। लेकिन वह वह पहुंच पाते इससे पहले ही उनके परिवार  के कुछ सदस्य मौत के मुंह में समा गए।
 

57


इस भयानक हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जोधपुर के बाप क्षेत्र में गाड़ना गांव के पास NH-11 पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
 

67

इस तस्वीर को देख अंदाजा लगा सकते हैं कि यह हादसा कितना भयानक था। बस की टूटी हुई बॉडी पर किस तरह से लोगों के शव लटक रहे हैं। किसी का कमर के नीचे का हिस्सा गायब था तो किसी की खोपड़ी और हाथ-पैर अलग पड़े हुए थे।
 

77


हादसे के बाद घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos