हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पांचों शवों को बरामद कर मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान सुरेश व उसकी पत्नी सीताबाई (40) ,उनके तीन बच्चे पवन (7),कमलेश (5) और निर्मला (11) के रूप में हुई। मंडावर थाना हैड कांस्टेबल ब्रजराज सिंह ने बताया कि मृतक सुरेश घाटोली का रहने वाला था। मजदूरी करके परिवार पालता था। घर नहीं होने की वजह से वह सड़क किनारे बनी टपरी (झोपड़ी) में रह रहा था।