नागौर. राजस्थान से एक गर्भवती महिला में जांच के दौरान दुर्लभ मामला सामने आया है। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं और डॉक्टरों में हड़कंच मचा गया है। क्योंकि गभर्वती महिला के बॉडी में 2-2 प्राइवेट पार्ट्स मिले हैं। जब डॉक्टरों ने उसका मेडिकल चेकअप किया तो वह शॉक्ड थे कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है। डॉक्टरों की टीम ने एक नहीं कई बार महिला की जांच की, लेकिन परिणाम वही आया। इससे पहले अमेरिका में आया था ऐसा अनोखा मामला...
दरअसल, यह हैरान करने वाला मामला नागौर जिले का है, जहां अचानक महिला को ब्लीडिंग होने की वजह से परिजन उसे थांवला के सीएचसी में अस्पतल में लेकर आए हुए थे। चेकअप के दौरान इस तरह की दुर्लभ बीमारी के बार में पता चला है। महिला की शादी 6 महीने पहले ही हुई है और वह दो माह की प्रेग्रेंट है।
24
जब मेडिकल टीम ने महिला की जांच की तो पता चला कि महिला के शरीर में दो वेजाइना, दो सर्विक्स और दो यूट्रस मिले हैं। हैरान की बात यह है कि यह खुद महिला को भी नहीं है। अगर उसका मिसकैरेज नहीं होता तो शायद पता भी नहीं चलता।
34
डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि ऐसे केस करोड़ों में से एक होते हैं। यानी इसे हम रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला कह सकते हैं। मेडिकल साइंस में इसे ‘यूट्रस डाइडेलफिस’ कहा जाता है। कुछ समय पहले अमेरिका में इस तरह का एक मामला सामने आया था। अक्सर ऐसे मामलों में महिला मां तो बन सकती है, लेकिन गर्भपात की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लगातार डॉक्टरों की देखरेख में मरीज रखा जाता है।
44
महिला की जांच कर रहे डॉ. प्रकाश चौधरी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने करियर में आज तक ऐसा केस नहीं देखा है। ना ही मैंने अफनी 10 साल की जॉब में देश में किसी भी अस्पताल में ऐसे केस के बारे में सुना है। उन्होंने बताया कि यह यूट्रस डाइडेलफिस नाम की बीमारी है, जो करोड़ों में एक-आध महिला को होती है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।