Published : Jul 22, 2022, 02:41 PM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 03:03 PM IST
कोटा. शुक्रवार (22, जुलाई, 2022) को नेशनल मैंगो डे (national mango day) के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको बताते हैं राजस्थान में उगने वाले एक ऐसे आम के बारे में जो बेहद खास आम है। ये आम इतना खास है कि इसकी दो किलो की कीमत मे आप एक घर खरीद सकते हैं। ये खास आम कोटा के रहने वाले किसान किशन सुमन के खेतों में उगाया जा रहा है। इस आम का नाम है मियाजाकी आम। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। कोटा से करीब बीस किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव में खेती करने वाले ये किसान अपनी खेती के कारण राज्य में कई ईनाम जीत चुका है। आम के मामले में पीएचडी इस किसान ने ऐसी किस्म भी तैयार कर ली है जो सिर्फ दो साल में ही फल देने लगती है। पढ़िए नेशनल मैंगो डे पर ये स्पेशल खबर। आइए जानते हैं क्यों खास है ये मियाजीकी आम (Miyazaki Mango)।
जापान के मियाजाकी शहर में इसे करीब तीस से चालीस साल पहले खोजा गया था इस कारण इसका नाम मियाजाकी पड़ गया। लेकिन इसे उगाने के लिए विशेष मौसम तैयार करना जरुरी है। यह मौसम गर्म देशों में नहीं होता।
215
भारत गर्म जलवायु का देश है , उपर से राजस्थान में तो जैसे आग ही गिरती है। लेकिन अब एक किसान ने इसे उगाना शुरु किया है और इसे देखने के लिए हजारों किसान अब तक जा चुके हैं।
315
रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत दो लाख पचास हजार रुपए से दो लाख 75 हजार रुपए किलो तक है। इसकी देखभाल बहुत ही खर्चीली है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये आग किसी अजूबे से कम नहीं हैं।
415
जापान देश की कीमतों के अनुसार इसकी कीमत इतनी महंगी है। हांलाकि भारत में कीमते कम हैं, लेकिन भारत में यही सबसे महंगी किस्म है।
515
एमपी में किसान ने इसे 21000 रुपए प्रति किलो बेचा है। कीमतों की बात करें तो ढाई लाख रुपए किलो के अनुसार इस आम के दो किलो मूल्य में हाउसिंग बोर्ड का ईडब्ल्यूएस श्रेणी का फ्लैट मिल सकता है।
615
जयपुर में दो साल पहले हाउसिंग बोर्ड ने पांच लाख पचास हजार रुपए कीमत में ये फ्लैट बेचे थे ऐसे में इस आम को बेचकर फ्लैट खरीदा जा सकता है।
715
कोटा में रहने वाले किसान किशन सुमन अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और पिदले पंद्रह साल से खेती किसानी कर रहे हैं। आम की कई किस्में खेत में लगाई हैं और अधिकतर देसी खाद पानी ही खेतों में देते हैं।
815
किशन सुमन को साल 2019 में किसी दोस्त ने उपहार में मियाजाकी आम के तीन पौधे दिय थे, थाईलैंड से लाए गए ये पौधे, उगाने के लिए इंटरनेट और यू ट्यूब का सहारा लेकर किशन सहाय ने खेती शुरु कर दी।
915
तीन साल में फल भी आने लगे हैं और अब तो इसकी कलम भी उन्होंने तैयार करना शुरु कर दिया है। उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं।
1015
मियाजी आम (Miyazaki Mango) के साथ किशन सुमन। उन्होंने आम की दो नई किस्म भी तैयार की है। अब कोटा समेत राजस्थान में उनकी चर्चा हो रही है।
1115
ये आम जापान के क्यूशू प्रान्त में मियाज़ाकी शहर में उगाए जाते हैं। इन आमों का वजन 350 ग्राम से अधिक होता है। इनमें चीनी की मात्रा 15% या अधिक होती है।
1215
किशन सहाय पंद्रह साल से आम की बागवानी कर रहे हैं। दो दर्जन से भी ज्यादा किस्में उगा चुके हैं। तीन साल पहले उन्होनें आम की एक किस्म बनाई है जिसका वो प्रयोग करते हैं।
1315
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सामने आमों की की प्रदर्शनी करते किसान किशन सुमन। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति को आम की खास बातें बताई थीं।
1415
किसान किशन सुमन को राजस्थान में कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें 2019 में किसान वैज्ञानिक पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
1515
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मियाज़ी आम दुनिया में सबसे महंगे आम में से एक हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिके थे।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।