राजस्थान के कोटा जिलें में बारिश के सीजन में एक आश्चर्यजनक नजारा देखने को मिला जो अक्सर विदेशों में देखने को मिलता है। दरअसल यहां एक टोरनेडो बना। इस नजारे के ग्रामीणों ने वीडियो बनाए। देखते देखते ही गायब हो गया...अच्छी बात ये कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा 

कोटा. अमेरिका और अन्य देशों में आने वाले टोरनेडो यानि बंवडर के बारे मंे आपने सुना होगा, हो सकता है कि टीवी या अन्य माध्यम से इसे देखा भी हो। पानी के पास अचानक बनने वाला यह भंवर मीलों दूर से दिखाई देता है और भारी नुकसान भी करता है। हांलाकि देश में इस तरह के बवंडर देखने को नहीं मिलते। यहां का मौसम उस अनुसार नहीं है जिस अनुसार बवंडर बने। लेकिन ऐसा बवंडर पहली बाद दिखाई दिया है राजस्थान में। राजस्थान के कोटा जिले के ग्रामीण इलाके से ये वीडियो सामने आए हैं जिनमें ये बवंडर दिखाई दे रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक बना और फिर गायब हो गया
कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के चारचौम गांव में रहने वाले ग्रामीणों के सामने ये बवंडर बनता दिखाई दिया था। इस बवंडर के बनने के बाद ग्रामीणों ने इसके वीडियो बनाए। खेत में काम कर रहे किसानों ने बताया कि गुरुवार 21 जुलाई की दोपहर अचानक मौसम बदल गया था। बारिश के काले बादल आ पहुंचे। कुछ देर में ही करीब आधा किलोमीटद दूरी पर एक बवंडर जैसा कुछ बनता दिखा। जिस जगह ये बना था वहां पर कोई था नहीं। धीरे धीरे यह नजदीक आता गया ओर फिर आसमान में ही गायब हो गया। किसान जय प्रकाश ने बताया कि ऐसा नजारा जीवन में पहली दफा ही देखा है। 

पानी वाली जगहों पर बनते हैं ऐसे बवंडर, जमीन सूखी मिलते ही गायब हो जाते
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जब पानी के बड़े स्त्रोत के पास हवा का दबाव बनता है तो इस तरह की धटनाएं देखने को मिलती हैं। हांलाकि इस तरह की घटनाएं ज्यादा पानी वाली जगहों पर ही बनती हैं, जहां पास में खेत या खलिहान होते हैं। अक्सर विदेशों में ये देखने को मिलता है। पानी के बवंडर उपर उठते हैं और उसके बाद सूखी जगह पर आते आते ही खत्म् हो जाते हैं। विदेशों में एक बार ऐसा कुछ बनने के बाद कई घंटों तक तांडव मचाते हैं। वे तो इतने विशाल होते हैं कि मकान तक उखाड़ देते हैं। गनीमत रही कि कोटा में यह सब पंद्रह मिनट तक भी नहीं चला।

यह भी पढ़े- जमशेदपुर की शॉकिंग खबर: महिला सिपाही के फ्लैट में बंद था ताला, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो इस हाल में मिले 3 लोग