जयपुर. राजस्थान में रीट परीक्षा 2022 का आयोजन शनिवार और रविवार (23 और 24 जुलाई) को आयोजित की जा रही है। एग्जाम के दौरान पेपर लीक और नकल को रोकने के लिए सरकार की तरफ से कड़े कदम उठाए गए हैं। एग्जाम सेंटर में पहुंचने वाले कैंडिडेट्स के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी। लेकिन राज्यभर में कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो आपको हैरान कर देगी। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स की कहीं पर शर्ट उतरवा दी गई तो कहीं पर महिला कैंडिडेट्स के कानों की बाली को कैंची से काटा गया। आइए देखते हैं कुछ ऐसी ही फोटो जहां छात्रों के साथ एग्जाम सेंटर पर नकल रोकने के नाम पर सख्ती दिखाई गई है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।