Published : Dec 30, 2021, 05:30 PM ISTUpdated : Dec 30, 2021, 05:34 PM IST
सिरोही : राजस्थान (Rajasthan) के सिरोही (Sirohi) जिले के पिंडवाड़ा कस्बे के रहने वाले जैन परिवार के इकलौते बेटे ने 27 साल की उम्र में ही अध्यात्म का मार्ग चुन लिया है। 27 साल के जैनम का परिवार अमेरिका (America) में रहता है। जैनम जैन की बहन शोनिका जैन यूएस आर्मी में कैप्टन है। जैनम ने खुद एक करोड़ की नौकरी छोड़ दीक्षा ग्रहण की है। अब हर तरफ जैनम के इस कदम की चर्चा हो रही है। तस्वीरों में देखिए जैनम का दीक्षा कार्यक्रम..
जैनम की दीक्षा का कार्यक्रम गुजरात (Gujarat) के बडोदरा के पास चाणसद गांव में आयोजित किया गया। यह स्वामी नारायण संस्था के 5वें सबसे बड़े आध्यात्मिक गुरु प्रमुख स्वामी महाराज का जन्म स्थल है। जैनम ने BAPS संस्था के सबसे बड़े संत महंत स्वामी महाराज के हाथों दीक्षा ग्रहण की।
25
गुजरात के सालंगपुर में उन्होंने 4 साल तक BAPS स्वामीनारायण गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण की। उनको आत्म कल्याण के लिए शिक्षा महंत स्वामी महाराज ने दी है। जैनम तबला वादक भी है और डिजाइनिंग और लेखन के क्षेत्र में इनकी विशेष रुचि है।
35
जैनम जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा न्यूयॉर्क के हैरिक्स हाई स्कूल से की। इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट और आर्किटेक्ट की डिग्रियां हासिल कर रखी है। जैनम ने मैनहेटन में एक बड़ी कंपनी की नौकरी करते थे, लेकिन 4 साल पहले उन्होंने अचानक एक करोड़ सैलरी की नौकरी छोड़ दी। अमेरिका से गुजरात आ गए।
45
जैनम ने शादी नहीं की है। उनका कहना है कि त्याग की भावना को लेकर समाज सेवा करने से कई परिवारों को फायदा मिलेगा। जैनम के पिता सिरोही के पिंडवाड़ा के रहने वाले हैं। वे 1986 में न्यूयॉर्क चले गए थे। वहां पर खुद का इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम का हॉलसेल काम शुरू किया।
55
जैनम जैन की बहन डॉ. शेनिका वर्तमान में अमेरिका में आर्मी के यूनिवर्सिटी अस्पताल में काम करती हैं। शेनिका भारतीय मूल की पहली महिला है, जो अमेरिकन आर्मी में है और सर्जन के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।