यह लड़की नहीं, लड़का है: लड़कियों की तरह करता है डांस, नोरा फतेही इसकी फैन-मूव्स देख हैरत में पड़ जाते लोग

Published : Dec 30, 2022, 01:17 PM ISTUpdated : Dec 30, 2022, 07:08 PM IST

जयपुर. राजस्थान में इन दिनों एक लड़का सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह लड़का कई प्रोग्राम में लड़कियों और महिलाओं की ड्रेस पहनते हुए डांस करता है। जिसके वीडियो को लाखों लोग देखना पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस लड़के की सोशल मीडिया पोस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी देखती है।   

PREV
16
यह लड़की नहीं, लड़का है: लड़कियों की तरह करता है डांस, नोरा फतेही इसकी फैन-मूव्स देख हैरत में पड़ जाते लोग

यह लड़का 23 साल का है। जिसका नाम सनी है। सनी सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके का रहने वाला है। बचपन से ही उसे डांस करने का शौक था। दादा को भी उसका डांस खूब पसंद आता। जब भी सनी डांस करके दिखाता तो उसके दादा उसे ₹1 देते थे। धीरे धीरे सनी राजस्थान गानों पर डांस करने में परफेक्ट हो गया।

26

 एक बार स्कूल में एक कंपटीशन हुआ। इस कंपटीशन में सनी महिलाओं के कपड़े पहनकर जब डांस करने गया तो स्कूल के स्टूडेंट्स ने उसका डांस काफी ज्यादा पसंद किया। फिर धीरे-धीरे सनी का यह फितूर उसके पेशेंट में बदल गया।

36

बड़ा होने के साथ-साथ जहां सनी पढ़ाई में तो होशियार रहा ही। सनी ने 10वीं और 12वीं क्लास में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। साथ ही b.ed भी किया। लेकिन सनी ने डांस करना नहीं छोड़ा। सनी जब बड़ा होकर भी महिलाओं के कपड़े पहन कर डांस करता तो उसके दोस्तों ने उससे बात करना तक छोड़ दिया।

46

 फिर भी सनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन सनी के परिवार वालों ने उसका पूरा साथ दिया। जिसका नतीजा यह निकला कि आज सनी को राजस्थान में कई बड़े आयोजनों में डांस करने के लिए बुलाया जाता है।

56

सनी का मेकअप और डांस के मूव्स अब इस तरह से हो चुके हैं कि लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं कि वह लड़का है। सनी ने एक बार मीडिया से बातचीत में बताया कि एक बार वह स्टेज पर डांस कर रहा था तो एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया। लड़के को बाद में पता चला कि सनी लड़का है।

66

सनी का कहना है कि कई बार शो पर डांस करते हुए लड़ाई हो जाती है, क्योंकि लोग उनको लड़की ही समझते हैं। लेकिन असल में वह लड़का हैं।

Recommended Stories