दरअसल, फतेहपुर कस्बे में रहने वाले अमित गौड़ अपने लेब्रा प्रजाति के कुत्ते से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने अपने इस डॉग का नाम कैप्टन रखा था। वह उसे एक कैप्टन की तरह ही संभालते थे। उसका इंसानों की तरह हर शौक पूरा करते थे। उसके लिए उन्होंने 1500 से ज्यादा कपड़े बनवाए थे। इतना ही नहीं उसके लिए AC रूम और उसके नाम का ATM कार्ड तक बनवाया था। लेकिन केंसर की वजह उसकी 30 मार्च को मौत हो गई। इस खबर के बाद अमित का दिल ऐसा टूट गया जैसे उसका कोई अपना उसके बीच से चला गया हो।