उमड़ा जनसैलाब..कोई छत पर चढ़ा तो कोई पेड़ पर
बता दें कि विग कमांडर कुलदीप सिंह के पैतृक गांव में उनके अंतिम दर्शन और इस शव यात्रा में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा था। दूर-दूर तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे, पार्थिव शरीर के साथ कई किलोमीटर लंबा काफिला था। गांव में जहां महिलाएं अपने वीर सपूत को छत पर खड़े होकर नम आखों से सलाम कर रही थीं, तो वहीं युवा अपने इस हीरो की याद में जह हिंद और कुलदीप अमर रहे के नारे लग रहे थे। तो बच्चे हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जयघोष कर रहे थे।