Published : Jul 22, 2020, 03:34 PM ISTUpdated : Jul 22, 2020, 04:47 PM IST
जयपुर, राजस्थान में सियासी उठापटक जारी है, पिछले तीन सप्ताह से सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम रह चुके सचिन पायलट के बीच राजनीतिक घमासान चल रहा है। लेकिन इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं मुख्यमंत्री के परिवार के बारे में जो बहुत ही कम लोग जानते हैं। खासकर उनकी बूह हिमांशी गहलोत के बारे में आखिर क्या काम करती हैं वह।
दरअसल, सीएम अशोक गहलोत के परिवार में 6 सदस्य हैं उनकी पत्नी सुनीता बेटा वैभव, बहू हिमांशी, एक पोती, और बेटी सोनिया जिसकी शादी मुंबई के एक बिजनेसमैन परिवार में हुई है। गहलोत जहां, प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं तो उनके बेटे भी राजनीति में आ चुके हैं, वह इस समय राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। इतने बड़े राजघराने की बहू होकर भी एकदम साधारण जिंदगी जीती हैं और उन्होंने राजनीति से भी दूरी बनाकर रखी हुई है। लेकिन वह पति और ससुर को चुनावों में जिताने के लिए प्रचार-प्रसार कर जनता से वोट मांगती हैं। हिमांशी अपने सोशल वर्क के लिए खास पहचान रखती हैं।
212
हिमांशी गहलोत एक एनजीओ चलाती हैं वह उसकी डायरेक्टर भी हैं, उनके NGO का नााम 'इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसायटी' है। जो कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद करता है। इतना ही नहीं वह गरीब बच्चों के पढ़ाई में मदद करता है। वह गरीब छात्रों के लिए रोजगार की ट्रेनिंग भी देती हैं। उन्होंने इस एनजीओ की शुरूआत साल 2019 में की है।
312
पिछले साल हिमांशी कैंसर के ट्रीटमेंट के चलते अपने बाल गंवा चुकी लड़कियों के लिए हेयर डोनेशन कैंपेन के चलते चर्चा में रह चुकी हैं।
412
वैभव गहलोत और हिमांशी की शादी आज से 15 साल पहले यानि 2005 में हुई थी। जब वैभव सनलाइट कार रेंटल सर्विसेज नाम की कंपनी के मालिक थे। (सीएम गहलोत पूरे परिवार के साथ)
512
बता दें कि हिमांशी ने राजस्थान के पोद्दार मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की है। साथ ही हिमांशी ने जोधपुर के केएन गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा स्कूलिंग की पढ़ाई भी जोधपुर के स्कूल से हुई है।
612
वैभव की साली यानी हिमांशी की बहन गरिमा पंवार आईएएस अफसर हैं। गरिमा पंवार ने यूपीएससी 2017 एग्जाम दिया था जहां उनकी 212वीं रैंक बनी थी।
712
हिमांशी गहलोत पेंटिंग में भी अच्छी खासी पहचान रखती हैं, वह अपने इस शौक को समय-समय पर पूरा भी करती रहती हैं।
812
यह तस्वीर उस वक्त की है, अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे, तो उनकी बहू हिमांशी गहलोत ने उनकी आरती उतारकर शुभकामनाएं दी थीं।
912
यह तस्वीर जब की तब वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीते थे। स्वागत में बेटी अपने पिता को मिठाई खिलाकर बधाई देती हुई।
1012
अपने एनजीओ के जरिए जोधपुर में पौधे लगाती हुईं हिमांशी गहलोत।
1112
यह तस्वीर साल 2019 की है, जब सीएम गहलोत ने अपने पूरे परिवार ने दुर्गा अष्टमी की पूजन की थी।
1212
यह तस्वीर उस वक्त की है, जब अशोक गहलोत ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस दौरान समारोह में उनके बेटे वैभव गहलोत और बहू हिमांशी भी पहुंची थीं।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।