मरीजों को जल्द हास्पिटल पहुंचाने के चक्कर में डॉक्टर ने सबको मौत के मुंह में पहुंचा दिया

Published : Jul 21, 2020, 04:08 PM ISTUpdated : Jul 21, 2020, 04:09 PM IST

बाड़मेर, राजस्थान. ओवरटेक करके आगे निकलने के चक्कर में SUV सामने से आ रही बस में जा धंसी। इस हादसे में दो महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक डॉक्टर है। बाकी मरीज थे। हादसा मंगलवार दोपहर जोधपुर में बाड़मेर रोड पर लूनावास और भांडू के बीच हुआ। SUV जोधपुर की तरफ से आ रही थी। हादसा इतना भीषण था कि SUV में फंसे लोगों को बाहर निकालने क्रेन की मदद लेनी पड़ी। बाड़मेर जिले के समदड़ी के नजदीक स्थित अजीत गांव में निजी क्लीनिक चलाने वाला एक डॉक्टर अपने मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर के किसी हॉस्पिटल में ले जा रहा था। SUV डॉक्टर की थी। हादसा होते ही एक विस्फोट-सी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू किया और क्रेन की मदद से सबको बाहर निकलवाया। हालांकि, किसी को बचाया नहीं जा सका। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

PREV
114
मरीजों को जल्द हास्पिटल पहुंचाने के चक्कर में डॉक्टर ने सबको मौत के मुंह में पहुंचा दिया

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार SUV ने जैसे ही किसी वाहन को ओवरटेक किया, सामने से बस आ गई। इसके साथ ही धमाके के साथ SUV बस में जा धंसी। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आईं। आगे पढ़िए कुछ अन्य हादसों की कहानियां..

214

यह तस्वीर राजस्थान के सिरोही से 5 किमी दूर हुए हादसे की है। पिछले दिनों ऑटो और कैंपर के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई। हादसा एक बंदर के कारण हुआ था। ऑटो के सामने अचानक एक बंदर कूद पड़ा। उसे बचाने ऑटोवाले ने उसे साइड में रोकना चाहा, तभी तेज रफ्तार कैंपर उस पर आकर चढ़ गया। आइए देखते हैं हादसों की कुछ तस्वीरें..ताकि गाड़ी चलाते समय आप सचेत रहें...

314

चित्तौड़गढ़, राजस्थान.  यह हादसा कपासन में पिछले दिनों हुआ। 19 साल के हरीश के पिता चमनलाल को कहीं जाना था। हरीश उन्हें बस में बैठाकर घर लौटने लगा। तभी रास्ते में राशमी निवासी सलमा उसे मिली। उसका पति उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वो पैसों का इंतजाम करने गांव आई थी। जब उस पता चला कि बस निकल गई है, तो उसने हरीश से मदद मांगी। हरीश उसे बाइक पर बैठाकर वापस बस पकड़ने दौड़ा पड़ा। तभी आगे जाकर बाइक बस की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई। 

414

यह तस्वीर झारखंड के रामगढ़ की है। यह ट्रक सरायकेला से आ रहा था। ट्रक में सरिये लदे हुए थे। चुटूपालू घाटी पर ड्राइवर स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा। ट्रक वहां एक पुलिया से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक को इतना जोरदार झटका लगा कि उसमें लदे सरिये केबिन को तोड़कर आर-पार हो गए। वे अपने साथ ड्राइवर और क्लीनर को भी धकेलते हुए बाहर ले गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की सरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

514

यह तस्वीर पंजाब के बठिंडा की है। यह हादसा डबवाली रोड पर गणपति एन्क्लेव के पास हुआ। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कारवाले को संभलने का मौका नहीं मिला। कार सीधे ट्रक में जा धंसी। हादसे में रामपुरा की कलगीधर कॉलोनी के रहने वाले गुरमीत सिंह(52) और बेअंत सिंह (42) की मौत हो गई। ये लोग बीकानेर से बठिंडा आ रहे थे। दोनों के शव कार में ऐसे फंस गए थे कि कार की बॉडी काटकर उन्हें बाहर निकाला जा सका।

614

यह तस्वीर पंजाब के जालंधर की है। हादसा इसी 10 जून का है। इसमें बेकाबू हुआ एक गैस टैंकर कार पर पलट गया था। इस हादसे में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वही, एक महिला टीचर पिचकी कार में फंस गई। 

714

हजारीबाग, झारखंड. 27 साल का यह युवक चूरचू थाना क्षेत्र स्थित लाराबलीडीह अपनी ससुराल जा रहा था। जल्द पहुंचने के चक्कर में वो यह तक ध्यान नहीं दे सका कि रोड किनारे खंभा है। उसकी बाइक सीधे खंभे से जा टकराई और मौत हो गई। 

814

यह तस्वीर झारखंड के सिमडेगा की है। यहां तेज स्पीड बलेनो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के रहने वाले थे। रास्ते में हंसी-मजाक करते हुए आ रहे थे कि कार बेकाबू होकर पेड़ में धंस गई। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय चंद्रशेखर प्रधान दुबई में काम करता था। वो भारत लौटा था। रांची एयरपोर्ट पर उसे लेने 25 वर्षीय मनीष नाग पहुंचा था। 

914

यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। इनमें से कोई नहीं बचा था।

1014

यह एक्सीडेंट 8 जुलाई, 2019 को दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ था। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई थी।

1114

यह तस्वीर 19 फरवरी को नई दिल्ली में स्पोर्ट्स कार के एक्सीडेंट की है। कार ने एक साइकिल वाले को टक्कर मारी थी। इसमें कार ड्राइवर की मौत हो गई थी।
 

1214

यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। 

1314

यह तस्वीर 10 अप्रैल, 2018 को धर्मशाला में हुए हादसे की है। कांगड़ा में हुए इस हादसे में 27 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई थी।
 

1414

यह तस्वीर कश्मीर की है। यह हादसा 16 मई, 2012 को हुआ था। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।

Recommended Stories