बाड़मेर, राजस्थान. पांच दिनों तक मायके और ससुराल के लिए सिरदर्द बनीं समदड़ी पंचायत की मुखिया पिंकी चौधरी आखिरकार रविवार को अपने मायके के गांव लौट आईं। वे अचानक ससुराल से गायब हो गई थीं। 2 बच्चों की मां पिंकी चौधरी गांव तो लौटीं, लेकिन अपने ससुराल या मायके नहीं गईं। बल्कि मायके के गांव में रहने वाले अपने प्रेमी सोहनलाल चौधरी के साथ रहने लगी हैं। पिंकी चौधरी प्रेमी के साथ ही घर से फरार हुई थीं। शुक्रवार को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुखिया के गायब होने से हड़कंप मच गया था। गांव लौटने पर मुखिया ने ऐलान किया कि वे न ससुराल जाएंगी और न मायके। वे लिव इन रिलेशनशिप में हैं। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कहा जा रहा था कि पिंकी चौधरी ने अशोक से शादी कर ली है। मुखिया ने वीडियो को गलत बताया। उन्होंने शादी से इनकार किया। मुखिया ने कहा कि अब वे अपनी बात कोर्ट में रखेंगी। पढ़िए मुखिया की पूरी प्रेम कहानी...
बाड़मेर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पिंकी चौधरी दो बच्चों की मां हैं। वे ससुराल से पीकर जाने का कहकर निकली थीं। लेकिन जब वे मायके नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। तब समदड़ी थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
211
समदड़ी थानाधिकारी मीठराम चौधरी ने बताया कि पिंकी अपनी मर्जी से घर से गायब हुई थीं। उनके साथ बेटा भी था।
311
पिंकी चौधरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि जब तक उनका तलाक नहीं होता, वे अपने प्रेमी अशोक चौधरी के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी।
411
उल्लेखनीय है कि पिंकी चौधरी 5 साल पहले गांव की प्रधान चुनी गई थीं। अभी समिति के चुनाव स्थगित होने से नया प्रधान नहीं चुना गया है। इसलिए वे ही प्रधान हैं।
511
पिंकी चौधरी ने गुमशुदगी रिपोर्ट में उनके बारे में लिखवाई गईं बातों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके ससुर के ऊपर दबाव था। इसी वजह से उनके पिता ने रिपोर्ट में कई मनगढ़ंत बातें लिखवाई थीं।
611
गायब होने के बाद पिंकी ने बाड़मेर पुलिस एसपी को एक मेल किया था। इसमें उन्होंने अपने ससुर और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
711
पिंकी ने मीडिया को बताया कि घर से जाने के बाद वे जोधपुर में रहीं। उनका बेटा साथ था।
811
बता दें कि पिंकी चौधरी का मायका समदड़ी से सिर्फ 15 किमी दूर है। वे 7 साल के बेटे को लेकर मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थीं।
911
पिंकी के ससुर भाजपा नेता हैं। समदड़ी सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने पिंकी को चुनाव लड़वाया था।
1011
हालांकि पिंकी चौधरी के गायब होने के बाद से ही उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा शुरू हो गई थी।
1111
पिंकी चौधरी के लौटने के बाद बात साफ हो गई कि पिंकी चौधरी प्रेम में ही घर से भागी थीं।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।