दर्दनाक हादसा: सो रहे परिवार पर आ गिरी छत, परिवार के 4 लोगों की मौत..मलबे में दबे चीख रहे थे मासूम

Published : Aug 24, 2020, 10:34 AM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:22 PM IST

अलवर, राजस्थान के अलवर जिले में आधी रात को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, रविवार रात 12 बजे के बाद एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे सो रहे एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक चार लोग दम तोड़ चुके थे। जबकि एक की सांसे चल रहीं थीं।  

PREV
15
दर्दनाक हादसा: सो रहे परिवार पर आ गिरी छत, परिवार के 4 लोगों की मौत..मलबे में दबे चीख रहे थे मासूम


यह दर्दनाक हादसा, अलवर शहर के पास कैमाला गांव में हुआ।  30 वर्षीय मामूरा का परिवार सुकून की नींद सो रहा था, आधी रात को अचानक छत भरभरा कर गिर गया, जिसमें घर का मुखिया मामूरा, उसकी पत्नी  हारूनी, बेटी आलिया व शबनम और एक माह का बेटा दब गए। 
 

25

मलबे दबे परिवार की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक शहर नरेश शर्मा और एनईबी थानाधिकारी विजेंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर परिवार को निकाला गया।  जैसे-तैसे ग्रामीणों ने उनको अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुखिया मामूरा, उसकी दोनों बेटी और एक बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।
 

35

घटना के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है, परिवार में एक साथ 4 लोगों की मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस हादसे के बारे में बात कर रहा है।
 

45


पुलिस के स्थानीय लोगों ने बताया कि मामूरा खान के मकान में ईंट की दीवारें थी। उसके ऊपर उसने छत डलवाया था। लेकिन लेंटर में सपोर्ट के लिए पिलर नहीं खड़े करवाए  थे। कुछ दिन पहले हुए बारिश में दीवारें भीग चुकी थीं और कमजोर हो गईं, इसी कारण छत अचानक से गिर गया, जिससे यह हादसा हो गया है।

55

अस्पताल मे भर्ती घायल हुई महिला।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories