तांत्रिक बोला, मोबाइल का स्पीकर बच्चे के कान पर रखिए...मैं मंत्र फूंकता हूं, देखना यह जिंदा हो उठेगा

भरतपुर, राजस्थान. सांप के डसने के बाद 8 साल के बच्चे का समय पर इलाज कराने के बजाय तांत्रिक की मदद लेने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंधविश्वास की यह घटना चिकसाना क्षेत्र के बराखुर गांव के रहने वाले बच्चे से जुड़ी है। सांप के काटने के बाद परिजन बच्चे की झाड़-फूंक कराते रहे। जब बच्चे की मौत हो गई, तब उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भी बच्चे को जिंदा करने तंत्र-मंत्र का खेल चलता रहा। परिजनों ने भरतपुर से करीब 30 किमी दूर रूपवास में रहने वाले किसी तांत्रिक को फोन लगाया। तांत्रिक ने कहा कि परिजन मोबाइल का स्पीकर बच्चे के कान पर रखें। वो मोबाइल के जरिये ही मंत्र फूंकेगा। इससे बच्चा जीवित हो उठेगा। करीब एक घंटे तक अंधविश्वास का यह खेल चलता रहा। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Aug 24, 2020 4:01 AM IST

16
तांत्रिक बोला, मोबाइल का स्पीकर बच्चे के कान पर रखिए...मैं मंत्र फूंकता हूं, देखना यह जिंदा हो उठेगा

शायद बच सकती थी जान...
बच्चे को मोबाइल पर मंत्रों के जरिये जिंदा करने का यह चौंकाने वाला खेल आरबीएम हास्पिटल में देखने को मिला। इसके बाद भी परिजन नहीं माने। जब बच्चे की सांसें नहीं लौटीं, तब उसका अंतिम संस्कार किया गया। अलवर जिले में कठूमर के गांव सेखपुरा निवासी विश्राम सिंह की पत्नी लक्ष्मी का मायका चिकसाना के बाराखुर में है। उनका बेटा आयुष पिछले 2 साल से ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार सुबह आयुष नानी के साथ खेत पर गया था। यहीं खेलते समय उसे सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजन उसे बराखुर एक शख्स के पास ले गए, जो सांप के काटे की दवा देने का दावा करता है। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

26

अस्पताल के बाद फिर तांत्रिक के पास ले गए

अस्पताल में तांत्रिक क्रियाओं के बाद भी जब बच्चे की जान नहीं लौटी, तो तांत्रिक ने कहा कि बच्चे को उसके पास लेकर आएं। परिजन अस्पताल से बच्चे को तांत्रिक के पास ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक अगर बच्चे को समय पर अस्पताल ले आया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। आगे पढ़िए..बेटे की चाह में तांत्रिक के पास पहुंची महिला..उसे ठोक दी कीलें...

36

भरतपुर में ही बेटे की चाह में तांत्रिक(चित्र में दिखाई दे रहा) के पास पहुंची एक महिला को दर्दनाक मौत मिली। तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला के शरीर में जगह-जगह कील ठोक दीं। उसे जलाया भी गया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

46

अंधविश्वास का यह दिल दहलाने वाल मामला भरतपुर के अस्तावन गांव का है। मृतका के दो बेटियां हैं। वो बेटा चाहती थी। तांत्रिक ने दावा किया था कि उसके अंदर बुरी आत्मा है, जिसे बाहर निकालना पड़ेगा। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

56

तांत्रिक के खौफनाक इलाज के चलते पूनम नामक इस महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। अब मायकेवालों ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

66

पूनम के हाथ-पैर और सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में कील ठोकने, चोट और जलने के निशान मिले। हालांकि तांत्रिक तर्क दे रहा है कि वो सिर्फ भूत-प्रेत का इलाज करता है। महिला को चोटें सीढ़ियों से गिरने पर हुई थीं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos