Published : Jun 03, 2021, 01:51 PM ISTUpdated : Jun 03, 2021, 04:52 PM IST
जयपुर (राजस्थान). सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां कोई भी व्यक्ति रातों रात स्टार बन जाता है। किसी की भी एक तस्वीर ओर वीडियो की एक क्लिप उसे फेमस कर देती है। अक्सर कई बार हम देखते हैं जिसे हम दूर-दूर तक नहीं जानते हैं, लेकिन उसका वीडियो इतना पसंद आता है कि हम उसे वायरल करने में लग जाते हैं। ऐसी एक लड़की है जो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यानि वह सोशल साइट पर छाई हुई है। जिसके अनोखे अंदाज को यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है यह लड़की...
दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रही यह लड़की मिट्टी के चूल्हे पर खुले एरिया में किसी गांव में रोटी पका रही है। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए अपने काम में जुटी रहती है। बस उसकी इसी मासूमियत और खूबसूरती ने कई लोगों को कायल कर दिया है। कुछ यूजर तो उसकी सुंदरता को देखर उसे बॉलीवुड एक्ट्रेस तक बताने लगे।
24
बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को जैसमीन सैनी नाम की लड़के के अकाउंट से इस वीडियो को 17 मई को शेयर किया गया था। हालांकि यह अभी क्लियर नहीं हुआ है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की कौन है और उसका क्या नाम है।
34
लड़की के रोटी बनाने वाले वीडियो को 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं यूजर कई तरह के कमेंट भी करने में लगे हुए हैं।
44
सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस लड़की के एक्सप्रेशन को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ उसकी नेचुरल ब्यूटी कहकर तारीफ कर रहे हैं। कोई कहता है कि यह लड़की कश्मीरी गर्ल है तो किसी ने कहा यह तो राजस्थानी लड़की है। वहीं कुछ ने तो यह तक कह दिया कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्याद सुंदर है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।