21 साल का ये युवक पोर्न देखने का हो गया आदी, दोस्त की 60 साल की मां से किया रेप

राजस्थान। शाहजहांपुर इलाके से एक खबर आ रही है। यहां पोर्न देखने के आदी हो चुके 21 साल के एक युवक ने अपने ही दोस्त की 60 वर्षीय मां के साथ रेप किया। इतना ही नहीं महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बर्डोद सीएचसी में पीड़िता का इलाज कराना पड़ा। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2020 3:38 AM IST / Updated: Nov 24 2020, 09:11 AM IST

16
21 साल का ये युवक पोर्न देखने का हो गया आदी, दोस्त की 60 साल की मां से किया रेप

पीड़िता के पति की 6 माह पहले मृत्यु हो गई थी। उसका एक 25 वर्षीय बेटा और तीन बेटियां है। उनकी शादी हो चुकी है। बेटा अविवाहित है और मजदूरी का काम करता है। आरोपी विकास पीड़िता के बेटे का करीबी दोस्त है। 

26


विकास का पीड़िता के घर आनाजाना भी रहता था। पुलिस पूछताछ में पता चला आरोपी मोबाइल पर पोर्न फिल्में देखने और नशा करने का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

36


बताते हैं कि रविवार की रात महिला का बेटा और परिवार के लोग फौलादपुर एक शादी में गए हुए थे। इसी दौरान रात साढ़े दस बजे विकास पहुंचा और दोस्त की मां के साथ रेप किया। 

46


पीड़िता की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े, तभी वह महिला को घायल कर फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने रात करीब साढ़े 12 गंभीर हालत में शाहजहांपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।

(प्रतीकात्मक फोटोः)

56


पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर आरोपी विकास उर्फ नेवला पुत्र राजेन्द्र जाट ( 21) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय महिला का बेटा एवं परिवार के लोग फौलादपुर एक शादी में गए हुए थे। आरोपी को इस बात की जानकारी थी। मौका देख वह घर में घुस गया और यह घटना कर डाली। आरोप उस वक्त नशे की हालत में बताया गया है।

66

पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी युवक के साथ पहले अपने बेटे की तरह ही व्यवहार करती थी। मगर पोर्न से बिगड़ी मानसिकता के चलते उसने मां की उम्र की महिला के साथ शर्मनाक वारदात कर डाली।
(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos